ताजमहल निर्माण- सन् 1632 से 1653 ई.) आगरा, उत्तर प्रदेश राज्य, भारत में स्थित है। ताजमहल आगरा शहर के बाहरी इलाके में यमुना नदी के दक्षिणी तट पर बना हुआ है। ताजमहल मुग़ल शासन की सबसे प्रसिद्ध स्मारक है। सफ़ेद संगमरमर की यह कृति संसार भर में प्रसिद्ध है और पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र है। ताजमहल विश्व के सात आश्चर्यों में से एक है। ताजमहल एक महान् शासक का अपनी प्रिय रानी के प्रति प्रेम का अद्भुत शाहकार है। ताजमहल का सबसे मनमोहक और सुंदर दृश्य पूर्णिमा की रात को दिखाई देता है।
इतिहास
मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने ताजमहल को अपनी पत्नी अर्जुमंद बानो बेगम, जिन्हें मुमताज़ महल भी कहा जाता था, की याद में बनवाया था। ताजमहल को शाहजहाँ ने मुमताज़ महल की क़ब्र के ऊपर बनवाया था। मृत्यु के बाद शाहजहाँ को भी वहीं दफ़नाया गया। मुमताज़ महल के नाम पर ही इस मक़बरे का नाम ताजमहल पड़ा। सन् 1612 ई. में निकाह के बाद 1631 में प्रसूति के दौरान बुरहानपुर में मृत्यु होने तक अर्जुमंद शाहजहाँ की अभिन्न संगिनी बनी रहीं। मुमताज़ महल के रहने के लिए दिवंगत रानी के नाम पर मुमताज़ा बाद बनाया गया, जिसे अब ताज गंज कहते हैं और यह भी इसके नज़दीक निर्मित किया गया था। ताजमहज मुग़ल वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है। ताजमहल के निर्माण में फ़ारसी, तुर्क, भारतीय तथा इस्लामिक वास्तुकला का सुंदर सम्मिश्रण किया गया है। 1983 ई. में ताजमहल को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया। ताजमहल को भारत की इस्लामी कला का रत्न भी घोषित किया गया है। ताजमहल का श्वेत गुम्बद एवं टाइल आकार में संगमरमर से ढका केन्द्रीय मक़बरा वास्तु सौंदर्य का अप्रीतम उदाहरण है।
संरचना
ताजमहल 580×305 मीटर के आयताकार भूखंड पर बना हुआ है और उत्तर-दक्षिण की ओर संरेखित है। ताजमहल के भूखंड के मध्य में चौकोर बग़ीचा है, जिसकी हर भुजा की लम्बाई 305 मीटर है। यह बग़ीचा उत्तर तथा दक्षिण में दो छोटे आयताकार खंडों से घिरा है। दक्षिणी आयताकार खंड में परिसर और परिचारकों की इमारत में आने के लिए बलुआ पत्थर से बना प्रवेशद्वार है। उत्तरी आयताकार खंड यमुना नदी के किनारे तक पहुँचता है। यहाँ सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण भवन हैं, जैसे विख्यात मक़बरा, जिसके पश्चिमी और पूर्वी पार्श्व में एक जैसे दो भवन, मस्जिद और जवाब (प्रत्युत्तर या सौंदर्यबोध को संतुलित रखने वाला भवन) हैं। इसके आसपास ऊँची चारदीवारी है, जिसके कोनों पर अष्टकोणीय मंडप हैं, जिसमें कंगूरे निकले हैं। यह चारदीवारी उत्तरी खंड तथा बग़ीचे के मध्य भाग को घेरे हुए है। दक्षिण में अस्तबल तथा पहरेदारों के कक्ष हैं। संपूर्ण परिसर की योजना और निर्माण समग्रता के साथ किया गया, क्योंकि मुग़लकालीन भवन-निर्माण कार्यों में बाद में किसी तरह के जोड़-तोड़ का रिवाज नहीं था।
मक़बरा सात मीटर ऊँचे संगमरमर के चबूतरे पर बना है, जिसमें चार एक जैसे खांचेदार प्रवेशद्वार हैं और एक विशाल मेहराब है, जिसकी ऊँचाई प्रत्येक फलक पर 33 मीटर है। इसके ऊँचे बेलनाकार आधार पर टिके लट्टूनुमा छोटे गुंबद से मिलकर संरचना पूरी हो जाती है। मक़बरे के शीर्षों का सामंजस्य हर मेहराब के ऊपर मुंडेर व कलश और हर कोने पर छतरीनुमा गुंबद के द्वारा बैठाया गया है। चबूतरे के चारों कोनों पर एक-एक तिमंज़ली मीनार बनी है। मक़बरे का संगमरमर एकदम चिकना तराशा हुआ है, जबकि मीनारों में ईंट शैली में इसका इस्तेमाल हुआ है। मक़बरे के भीतर अष्टकोणीय कक्ष है, जो कम अलंकृत और बढ़िया पिएत्रा दुरा से बना है।
निर्माण
ताजमहल का निर्माण सन् 1632 के आसपास शुरू हुआ था। भारत, फ़ारस, मध्य एशिया और अन्य मुल्कों के वास्तुविदों की एक परिषद ने इस इमारत के निर्माण की एक योजना तैयार की थी। लगभग 1653 में ताजमहल का काम पूरा होने तक 20 हज़ार से भी अधिक श्रमिक और कारीगर प्रतिदिन ताजमहल के निर्माण में जुटे रहे। ताजमहल के आसपास की दीवार तथा मुख्य द्वार 1649 में बने थे। संपूर्ण ताज परिसर के निर्माण में 22 वर्ष का समय लगा और इसमें चार करोड़ रुपये ख़र्च हुए। भारत के अलावा फ़ारस और तुर्की के मज़दूर भी थे। ताज की अपनी एक अलग अदा है जो दर्शकों को अपनी ओर खीँच लेती है। शाहजहाँ ने इसे बनाने वालों के हाथ कटवा दिये थे। इस स्मारक का नक़्शा भारतीय वास्तुकार ईसा ने बनाया था। कुछ लोगों का अनुमान है कि नक़्शा बनाने में इटली अथवा फ्रांस के वास्तुकार की भी मदद ली गई थी।
वास्तुकार
ताजमहल, आगरा
ताजमहल के निर्माणकारों में कुछ निर्माणकार प्रमुख हैं। ताजमहल का केली ग्राफर अमानत ख़ान शिराजी थे। मक़बरे के पत्थर पर इबारतें कवि गयासुद्दीन ने लिखी हैं, जबकि ताजमहल के गुम्बद का निर्माण इस्माइल ख़ान अफ़रीदी ने टर्की से आकर किया। ताजमहल के मिस्त्रियों का अधीक्षक मुहम्मद हनीफ़ था। ताजमहल के वास्तुकार का नाम उस्ताद अहमद लाहौरी था।
सामग्री
ताजमहल की सामग्री पूरे भारत और मध्य एशिया से लाई गई थी। 1000 हाथियों के बेड़े की सहायता इस सामग्री को निर्माण स्थल तक लाने में ली गई। ताजमहल का केन्द्रीय गुम्बद 187 फीट ऊँचा है। ताजमहल का लाल सेंड स्टोन फतेहपुर सीकरी, पंजाब के जसपेर, चीन से जेड और क्रिस्टल, तिब्बत से टर्कोइश यानी नीला पत्थर, श्रीलंका से लेपिस लजुली और सेफायर, अरब से कोयला और कोर्नेलियन तथा पन्ना से हीरे लाए गए। ताजमहल में कुल मिलाकर 28 प्रकार के दुर्लभ, मूल्यवान और अर्ध मूल्यवान पत्थर ताजमहल की नक़्क़ाशी में उपयोग किए गए थे। मुख्य भवन सामग्री, सफ़ेद संगमरमर ज़िला नागौर, राजस्थान के मकराना की खानों से लाया गया था।
प्रवेश द्वार
ताजमहल का मुख्य प्रवेश दक्षिण द्वार से है। यह प्रवेश द्वार 151 फीट लम्बा और 117 फीट चौड़ा है तथा इस प्रवेश द्वार की ऊँचाई 100 फीट है। पर्यटक यहाँ मुख्य प्रवेश द्वार के बगल में बने छोटे द्वारों से मुख्य परिसर में प्रवेश करते हैं।
मुख्य द्वार
ताजमहल का मुख्य द्वार लाल सेंड स्टोन से बनाया हुआ है। यह मुख्य द्वार 30 मीटर ऊँचा है। इस मुख्य द्वार पर अरबी लिपि में क़ुरान की आयतें तराशी गई हैं। इस मुख्य द्वार के ऊपर हिन्दू शैली का छोटे गुम्बद के आकार का मंडप है और अत्यंत भव्य प्रतीत होता है।
इस प्रवेश द्वार की एक मुख्य विशेषता यह है कि अक्षर लेखन यहाँ से समान आकार का प्रतीत होता है। इसे तराशने वालों ने इतनी कुशलता से तराशा है कि बड़े और लम्बे अक्षर एक आकार का होने जैसा भ्रम उत्पन्न करते हैं। यहाँ चार बाग़ के रूप में भली भांति तैयार किए गए 300×300 मीटर के उद्यान हैं जो पैदल रास्ते के दोनों ओर फैले हुए हैं। इसके मध्य में एक मंच है जहाँ से पर्यटक ताज की तस्वीरें ले सकते हैं।
ताज संग्रहालय
ताजमहल के मंच की बायीं ओर ताज संग्रहालय है। यहाँ मूल चित्रों में उस बारीकी को देखा जा सकता है कि वास्तुकला में इस स्मारक की योजना किस प्रकार बनाई। इस इमारत को बनने में 22 वर्ष का समय लगेगा वास्तुकार ने यह भी अंदाजा लगाया था। इस बारीकी से अंदरूनी हिस्से के आरेख क़ब्रों की स्थिति दर्शाते हैं कि क़ब्रों के पैर की ओर वाला हिस्सा दर्शकों को किसी भी कोण से दिखाई दे सके।
मस्जिद
लाल सेंड स्टोन से बनी हुई एक मस्जिद ताज की बायीं ओर है। इस्लाम धर्म की एक आम बात यह है कि मक़बरे के पास एक मस्जिद का निर्माण किया जाता है, क्योंकि इससे उस हिस्से को एक पवित्रता नीति और पूजा का स्थान मिलता है। इस मस्जिद को अब भी शुकराने की नमाज़ के लिए उपयोग किया जाता है।
जबाब
एक दम समान मस्जिद ताज की दायीं ओर भी बनाई गई है और इसे जवाब कहते हैं। यहाँ नमाज़ अदा नहीं की जाती क्योंकि यह पश्चिम की ओर है अर्थात मक्का के विपरीत, जो मुस्लिमों का पवित्र धार्मिक शहर है। इसे सममिति बनाए रखने के लिए निर्मित कराया गया था।
साज-सज्जा
ताजमहल एक ऊँचे मंच पर बनाया गया है। ताजमहल की नींव के प्रत्येक कोने से उठने वाली चार मीनारें मक़बरे को पर्याप्त संतुलन देती हैं। यह मीनारें 41.6 मीटर ऊँची हैं और इन मीनारों को जानबूझकर बाहर की ओर हल्का सा झुकाव दिया गया है ताकि यह मीनारें भूकंप जैसी दुर्घटना में मक़बरे पर न गिर कर बाहर की ओर गिरें। ताजमहल का विशालकाय गुम्बद असाधारण रूप से बड़े ड्रम पर टिका है और इसकी कुल ऊँचाई 44.41 मीटर है। इस ड्रम के आधार से शीर्ष तक स्तूपिका है। इसके कोणों के बावज़ूद केन्द्रीय गुम्बद मध्य में है। यह आधार और प्रवेश द्वार की ओर खुलने वाली दोहरी सीढियां मक़बरे पर पहुँचने का केवल एक बिंदु है। यहाँ अंदर जाने के लिए जूते निकालने होते हैं या आप जूतों पर एक कवर लगा सकते हैं जो इस प्रयोजन के लिए यहाँ उपस्थित कर्मचारियों द्वारा आपको दिए जाते हैं।
ताज की आंतरिक सज्जा
ताजमहल के आंतरिक हिस्से में एक विशाल केन्द्रीय कक्ष, इसके तत्काल नीचे एक तहख़ाना है और इसके नीचे शाही परिवारों के सदस्यों की क़ब्रों के लिए मूलत: आठ कोनों वाले चार कक्ष हैं। इस कक्ष के मध्य में शाहजहाँ और मुमताज़ महल की क़ब्रें हैं। शाहजहाँ की क़ब्र बांईं और अपनी प्रिय रानी की क़ब्र से कुछ ऊँचाई पर है जो गुम्बद के ठीक नीचे स्थित है। जिस पर पहले क़ीमती पत्थर जड़े हुए थे। बग़ीचे की सतह से नीचे एक तहख़ाने में वास्तविक ताबूत मौजूद हैं। मुमताज़ महल की क़ब्र पर पर्शियन में क़ुरान की आयतें लिखी हैं। इस क़ब्र पर एक पत्थर लगा है जिस पर लिखा है- मरकद मुनव्वर अर्जुमद बानो बेगम मुखातिब बह मुमताज़ महल तनीफियात फर्र सानह 1404 हिजरी।
शाहजहाँ की क़ब्र पर पर्शियन में लिखा है -
मरकद मुहताहर आली हजरत फ़िरदौस आशियानी साहिब- क़ुरान सानी सानी शाहजहाँ बादशाह तब सुराह सानह 1076 हिजरी।
इस क़ब्र के ऊपर एक लैम्प है, जिसकी ज्वाला कभी समाप्त नहीं होती है। क़ब्रों के चारों ओर संगमरमर की जालियाँ बनी है। दोनों क़ब्रें अर्ध मूल्यवान रत्नों से सजाई गई हैं। इमारत के अंदर ध्वनि का नियंत्रण अत्यंत उत्तम है, जिसके अंदर क़ुरान और संगीतकारों की स्वर लहरियाँ प्रतिध्वनित होती रहती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जूते पहनने से पहले आपको क़ब्र का एक चक्कर लगाना चाहिए ताकि आप इसे सभी ओर से निहार सकें।
ऊटी (अंग्रेज़ी:Ooty) तमिल नाडु राज्य, दक्षिण-पूर्वी भारत में स्थित है। ऊटी का पुराना नाम उटकमंड और उदगमंडलम था। यह समुद्रतल से 2,240 मीटर की ऊँचाई पर बसा हुआ है। ऊटी नीलगिरि ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय है और नीलगिरि पहाड़ियों में स्थित है। इसके चारों तरफ कई चोटियाँ हैं, जिनमें तमिल नाडु का सबसे ऊँचा क्षेत्र डोडाबेट्टा (2,637 मीटर) भी शामिल है।
उदगमंडमल
पर्वतीय स्थलों की रानी ऊटी का वास्तविक नाम उदगमंडमल है। तमिल नाडु में स्थित ऊटी दक्षिण भारत का सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। पश्चिमी घाट पर स्थित ऊटी समुद्र तल से 2240 मीटर की ऊंचाई पर है। ऊटी नीलगिरी ज़िले का मुख्यालय भी है। यहां सदियों से ज़्यादातर तोडा जनजाति के लोग रहते है। लेकिन ऊटी की वास्तविक खोज करने और उसके विकास का श्रेय अंग्रेजों को जाता है। 1822 में कोयंबटूर के तत्कालीन कलक्टर जॉन सुविलिअन ने यहां स्टोन हाउस का निर्माण करवाया था जो अब गवर्मेट आर्ट कॉलेज के प्रधानाचार्य का चैंबर है और ऊटी की पहचान भी। ब्रिटिश राज के दौरान ऊटी मद्रास प्रेसिडेंसी की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी।
क्वीन ऑफ़ हिल स्टेशन
ऊटी की स्थिति के कारण यहाँ का मौसम पूरे वर्ष खुशनुमा रहता है। हालाँकि ठंड में दक्षिण भारत के अन्य भागों की तुलना में यहाँ का मौसम अधिक ठंडा होता है। औपनिवेशिक विरासत इस शहर में ब्रिटिश संस्कृति तथा वास्तुकला का प्रभाव देखा जा सकता है। वास्तव में कई पर्यटकों ने गौर किया है कि यह हिल स्टेशन सुंदर अंग्रेज़ गाँव की तरह दिखता है। शायद यही कारण है कि इस शहर को अधिकतम आय पर्यटन से होती है। ब्रिटिश यहाँ की जलवायु तथा प्राकृतिक सुंदरता से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इस स्थान का नाम ऊटी “क्वीन ऑफ़ हिल स्टेशन” रखा। उनके लिए यह एक छिपे हुए खजाने के समान था क्योंकि वे दक्षिण भारत के किसी भी अन्य शहर के गर्म और नम मौसम को सहन नहीं कर सकते थे। वे इस क्षेत्र पर अपना दावा प्रस्तुत करने के लिए इतने उत्सुक थे कि उन्होंने ऊटी के निकट स्थित वेलिंगटन शहर में मद्रास रेजीमेंट की स्थापना की। उस दिन से वेलिंगटन में मद्रास रेजीमेंट का केंद्र बना हुआ है। इसके कारण ऊटी ब्रिटिश लोगों में ग्रीष्म / सप्ताहांत स्थान के रूप में लोकप्रिय हुआ। इस शहर को मद्रास प्रेसीडेंसी की ग्रीष्मकालीन राजधानी होने का गौरव प्राप्त है। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने ऊटी का विकास भी किया तथा यहाँ नीलगिरी में चाय, सागौन और सिनकोना का उत्पादन प्रारंभ किया। ऊटी में तथा इसके आसपास चाय और कॉफ़ी के अनेक बाग़ान हैं।
इतिहास
अंग्रेज़ों द्वारा 1821 में स्थापित ऊटी का इस्तेमाल 1947 में भारत के स्वतंत्र होने तक मद्रास प्रेज़िडेंसी के ग्रीष्मकालीन सरकारी मुख्यालय के रूप में किया जाता था। प्राथमिक तौर पर यह नगर एक पर्यटक आरामगाह है।
लुप्त इतिहास
ऊटी में पुराने विश्व का एक आकर्षण है जो आज भी बेजोड़ है। जब आप ऊटी में भ्रमण करते हैं तब यहाँ की वास्तुकला तथा कुछ इमारतों के डिज़ाइन को देखकर आप पुराने समय में पहुँच जाते हैं। वे आपको बीते हुए समय की याद दिलाती हैं। ऊटी के पतन का कोई इतिहास नहीं है। ब्रिटिश लोगों के आने के बाद इसका उदय प्रारंभ हुआ। हालाँकि इन बीती दो शताब्दियों में इस शहर ने ऐसा इतिहास बनाया है जो पहले कभी नहीं था या जो हमारे लिए लुप्त था। आधुनिक विश्व के लिए ऊटी का इतिहास ब्रिटिश लोगों के आने के बाद से प्रारंभ होता है, मुख्य रूप से सिपाहियों के आने के बाद से। जैसे ही आप इस शहर में प्रवेश करते हैं वैसे ही आपको यह पता चल जाता है कि इस शहर पर ब्रिटिश लोगों का प्रभाव है। कला और इमारतों की वास्तुकला, घरों के डिज़ाइन और निर्माण की शैली सभी कुछ ब्रिटिश काल से मिलता जुलता है। यहाँ के स्थानीय लोगों के जीवन पर ब्रिटिश परंपराओं का बहुत गहरा प्रभाव पड़ा है। स्थानीय खाद्य पदार्थों पर भी अंग्रेज़ी डिशेज़ (खाद्य पदार्थों) का प्रभाव दिखाई देता है। इसके परिणामस्वरूप आपको ऊटी में अंग्रेज़ी और भारतीय मसालों के सम्मिश्रण से बना सबसे उत्तम खाना खाने मिल सकता है। ब्रिटिश लोगों ने मेहनती स्थानीय लोगों के साथ मिलकर ऊटी को सफलता दिलवाई। समृद्ध सांस्कृतिक विरासत केवल ऊटी में ही देखने मिलती है। अत: आज यह कहना गलत होगा कि ऊटी का कोई ऐतिहासिक भूतकाल नहीं है या भारत के विकास में इसका कोई ऐतिहासिक महत्व नहीं है।
कृषि और व्यापार
ऊटी चाय प्रसंस्करण और वस्त्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
यातायात और परिवहन
वायु मार्ग
ऊटी का निकटतम हवाई अड्डा कोयंबतुर है।
रेल मार्ग
ऊटी रेलमार्ग द्वारा अन्य शहरों से जुड़ा हुआ है। ऊटी का निकटतम रेलवे स्टेशन मुख्य जंक्शन कोयंबतुर/कोयंबटूर है।
सड़क मार्ग
ऊटी के लिए बंगलोर, कोचीन, मैसूर, कालीकट और कोयंबटूर आदि स्थानों से नियमित बसें उपलब्ध हैं। राज्य राजमार्ग 17 से मड्डुर और मैसूर होते हुए बांदीपुर पहुंचा जा सकता है। यहाँ से ऊटी की दूरी केवल 67 किलोमीटर है। ऊटी पहुंचने का दूसरा रास्ता जो कोयंबतूर से 105 किमी दूर है, एकदम अलग तरह का है। कोयंबतूर से मिट्टूप्लायम पहुंचते ही ऊटी की पहाड़ियां नज़र आने लगती हैं। मैदानी इलाक़ों में ही कुछ किलोमीटर का रास्ता केरल की हरियाली जैसा है, जो जंगलों के बीच से गुजरता है। जंगली में नारियल, खजूर और ताड़ के अलाव़ा कई खूबसूरत जंगली पौधे नज़र आते हैं।
शिक्षण संस्थान
ऊटी में शैक्षणिक संस्थानों में गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज, गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक, लॉले इंस्टिट्यूट और होमियोपैथिक औषधि शोध केंद्र शामिल हैं।
खानपान एवं ख़रीददारी
ऊटी में कई चाइनीज रेस्टोरेंट हैं लेकिन सबसे मशहूर है नीलगिरी पुस्तकालय के पास स्थित शिंकोज। कमर्शियल रोड पर बने कुरिंजी में दक्षिण भारतीय भोजन मिलता है। ऊटी चाय, हाथ से बनी चॉकलेट, खुशबूदार तेल और मसालों के लिए प्रसिद्ध है। कमर्शियल रोड पर हाथ से बनी चॉकलेट कई तरह के स्वादों में मिल जाएगी। यहां हर दूसरी दुकान पर यह चॉकलेट मिलती है। हॉस्पिटल रोड की किंग स्टार कंफेक्शनरी इसके लिए बहुत प्रसिद्ध है। कमर्शियल रोड की बिग शॉप से विभिन्न आकार और डिजाइन के गहने ख़रीदे जा सकते हैं। यहां के कारीगर पारंपरिक तोडा शैली के चांदी के गहनों को सोने में बना देते हैं। तमिल नाडु सरकार के हस्तशिल्प केंद्र पुंपुहार में बड़ी संख्या में लोग हस्तशिल्प से बने सामान की ख़रीददारी करने आते हैं।
पर्यटन
नीलगिरी यानी नीले पहाड़ की गोद में बसा हरा भरा पर्यटन स्थल ऊटी दक्षिण भारत के सबसे प्रमुख पर्वतीय स्थलों में से एक है। यह देशी विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। शहर की भीड़भाड़ से दूर कुछ दिन आराम से छुट्टियाँ बिताने के लिए यह एक उम्दा पिकनिक स्पॉट है। ख़ूबसूरत प्राकृतिक नज़ारे, घने जंगल, झरने, पहाड़ की चोटियाँ और दूर-दूर तक फैले चाय के बाग़ान यहाँ आने वाले सैलानियों का मन मोह लेते हैं। यहाँ की जलवायु हमेशा खुशनुमा रहती है। ऊटी का नैसर्गिक सौंदर्य, धुंध से ढकी पहाड़ों की चोटियाँ, ओस से भीगी पेड़ों की पत्तियाँ और अनेक ख़ूबसूरत नज़ारों को देखकर मन प्रफुल्लित हो जाता है। पहाड़ी क्षेत्र होने के नाते यहाँ का तापमान गर्मियों में भी 25 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा नहीं होता।
पर्यटन स्थल
बॉटनिकल गार्डन
यहाँ के दर्शनीय स्थलों में सबसे पहला नाम बॉटनिकल गार्डन का आता है। यह गार्डन 22 एकड़ में फैला हुआ है और यहाँ लगभग 650 दुर्लभ किस्म के पेड़-पौधों के साथ-साथ, अद्भुत ऑर्किड, रंगबिरंगे लिली, ख़ूबसूरत झाड़ियाँ व 2000 हज़ार साल पुराने पेड़ का अवशेष देखने को मिलता है। वनस्पति विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए यह एक प्रमुख स्थान है। इस वनस्पति उद्यान की स्थापना सन 1847 में की गई थी। 22 हेक्टेयर में फैले इस ख़ूबसूरत बाग़ की देखरख बाग़वानी विभाग करता है। यहां एक पेड़ के जीवाश्म संभाल कर रखे गए हैं जिसके बारे में माना जाता है कि यह 20 मिलियन वर्ष पुराना है। प्रकृति प्रेमियों के बीच यह गार्डन बहुत लोकप्रिय है। मई के महीने में यहां ग्रीष्मोत्सव मनाया जाता है। इस महोत्सव में फूलों की प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें स्थानीय प्रसिद्ध कलाकार भाग लेते हैं।
रोज़ गार्डन
ऊटी का रोज़ गार्डन बहुत ख़ूबसूरत है। इस गार्डन की स्थापना 1995 में की गई थी। यह उद्यान 10 एकड़ में फैला हुआ है। रोज़ गार्डन में लगभग 200 प्रकार के गुलाब के फूलों का संग्रह है। रोज़ गार्डन को दक्षिण एशिया का सबसे उत्कृष्टता का पुरस्कार मिला है।
ऊटी झील
ऊटी झील को देखना अपने आप में एक अनोखा और सुखद अनुभव है। झील के चारों ओर फूलों की क्यारियों में तरह तरह के रंगबिरंगे फूल यहाँ की ख़ूबसूरती में चार चाँद लगाते हैं। झील में मोटर बोट, पैडल बोट और रो बोट्स में बोटिंग का लुत्फ भी उठाया जा सकता है। इस झील का निर्माण यहां के पहले कलक्टर जॉन सुविलिअन ने सन 1825 में करवाया था। यह झील 2.5 किमी. लंबी है। यहां आने वाले पर्यटक बोटिंग और मछली पकड़ने का आनंद ले सकते हैं। मछलियों के लिए चारा ख़रीदने से पहले आपके पास मछली पकड़ने की अनुमति होनी चाहिए। यहां एक बग़ीचा और जेट्टी भी है। इन्हीं विशेषताओं के कारण प्रतिवर्ष 12 लाख दर्शक यहां आते हैं।
नीलगिरि की पहाड़ियाँ
नीलगिरि की पहाड़ियाँ हिमरेखा में नहीं आतीं, लेकिन गर्मियों में यहां का तापमान दिन में 25 डिग्री सेण्टीग्रेड से ऊपर नहीं जाता और रात में 10 डिग्री तक गिर जाता है। जिसका अंदाज़ बाहर के पर्यटकों को नहीं होता, क्योंकि वे यह मानकर चलते हैं कि दक्षिण भारत का पहाड़ी सैरगाह होने की वजह से यहां भी गर्मी होगी। जिसके चलते यहां आने के बाद ज़्यादातर पर्यटकों को गर्म कपड़े ख़रीदने पर मजबूर होना पड़ता है। फिर अगर बारिश हो जाये तो तापमान और भी नीचे आ जाता है।
डोड्डाबेट्टा
डोड्डाबेट्टा ऊटी से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित है। यह नीलगिरि की सबसे ऊँचा पर्वत है। इसकी ऊँचाई 2,636 मीटर है, यहाँ से पूरे इलाक़े का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है। यह चोटी समुद्र तल से 2623 मीटर ऊपर है। यह ज़िले की सबसे ऊंची चोटी मानी जाती है। यह चोटी ऊटी से केवल 10 किमी. दूर है इसलिए यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां से घाटी का नज़ारा अद्धभुत दिखाई पड़ता है। लोगों का कहना है कि जब मौसम साफ़ होता है तब यहां से दूर के इलाक़े भी दिखाई देते हैं जिनमें कायंबटूर के मैदानी इलाक़े भी शामिल हैं।
मदुमलाई वन्यजीव अभ्यारण्य
यह वन्यजीव अभ्यारण्य ऊटी से 67 किमी. दूर है। यहां पर वनस्पति और जन्तुओं की कुछ दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं और कई लुप्तप्राय: जानवर भी यहां पाए जाते हैं। हाथी, सांभर, चीतल, हिरन आसानी से देखे जा सकते हैं। जानवरों के अलावा यहां रंगबिरंगे पक्षी भी उड़ते हुए दिखाई देते हैं। अभ्यारण्य में ही बना थेप्पाक्कडु हाथी कैंप बच्चों को बहुत लुभाता है।
ललित कला अकादमी आर्ट गैलरी
कला के शौकीन लोगों के लिए ऊटी में ललित कला अकादमी आर्ट गैलरी भी है। जो ऊटी से 2 किलोमीटर दूर स्थित है। गैलरी में भारत की विभिन्न प्रकार की पेंटिंग्स और स्कल्पचर्स मौज़ूद हैं।
कालहट्टी जलप्रपात
कालहट्टी जलप्रपात ऊटी का एक ख़ूबसूरत दर्शनीय स्थल है। यह जलप्रपात लगभग 100 फुट ऊँचा है, यहाँ का सौंदर्य देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। यहाँ अनेक प्रकार के पर्वतीय पक्षी भी देखे जा सकते हैं। कलपट्टी के किनारे स्थित यह झरना 100 फीट ऊंचा है। यह वॉटरफॉल्स ऊटी से केवल 13 किमी. की दूरी पर है इसलिए ऊटी आने वाले पर्यटक यहां की सुंदरता को देखने भी आते हैं। झरने के अलावा कलहट्टी-मसिनागुडी की ढलानों पर जानवरों की अनेक प्रजातियां भी देखी जा सकती हैं, जिसमें चीते, सांभर और जंगली भैसा शामिल हैं।
डाल्फिंस नोज
ऊटी में डाल्फिंस नोज एक ख़ूबसूरत पिकनिक स्पॉट है। डाल्फिंस नोज अपने नाम की तरह ही रोचक व रोमांच पैदा करने वाला स्थल है। यहाँ से पूरी घाटी का विहंगम दृश्य दिखाई देता है। मौसम साफ़ हो तो यहाँ से कोटागिरी के कैथरज फॉल्स का नज़ारा भी देखा जा सकता है। यहाँ बच्चों के साथ आउटडोर पिकनिक का भरपूर आनंद लिया जा सकता है।
कोटागिरी हिल
कोटागिरी हिल ऊटी से 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कोटागिरी हिल प्राकृतिक सुंदरता के लिए दर्शनीय स्थल है। यहाँ के चाय बाग़ानों को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। नीलगिरी के तीन हिल स्टेशनों में से यह सबसे पुराना है। यह ऊटी और कून्नूर के समान प्रसिद्ध नहीं है, लेकिन यह माना जाता है कि इन दोनों की अपेक्षा कोटागिरी का मौसम ज़्यादा सुहावना होता है। यहां बहुत ही सुंदर हिल रिजॉर्ट है जहां चाय के बहुत खूबसूरत बाग़ान हैं। हिल स्टेशन की सभी खूबियां यहां मौजूद लगती हैं। यहां की यात्रा आपको निराश नहीं करेगी।
वाइल्ड लाइफ़ सैक्चुरी
वाइल्ड लाइफ़ सैक्चुरी कोटागिरी से आगे ऊटी से 67 किलोमीटर दूर स्थित है। यहाँ दुर्लभ प्रजातियों के पशुओं को देखा जा सकता है।

दार्जिलिंग
दर्जिलिंग पश्चिम बंगाल राज्य का सुदूर उत्तरी हिस्सा, पूर्वोत्तर भारत में कोलकाता से 491 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। यह नगर सिक्किम हिमालय के लंबे व संकरे कटक पर स्थित है, जो महान् रांगित नदी के तल की तरफ़ अचानक उतरता है। दर्जिलिंग शहर क़रीब 2,100 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। साफ़ मौसम वाले दिन दार्जिलिंग से कंचनजंगा (8,586 मीटर) का भव्य दृश्य दिखाई देता है और पास के अवलोकन स्थल, टाइगर हिल से माउंट एवरेस्ट को देखा जा सकता है। इस नगर के नाम का मतलब आकाशीय का स्थान है।
अर्थ
दार्जिलिंग, तिब्बती शब्द 'दोर्जी' से लिया गया है जिसका शाब्दिक अर्थ है अनमोल पत्थर। धार्मिक दृष्टि से 'दोर्जी' का अर्थ है इन्द्र देवता का 'बज्र'। इसलिये इसे थण्डा बोल्ट भी कहा जाता है। दार्जिलिंग ज़िले का दूसरा महकमा खरसांग (कर्सियांग) है जो कभी 'सफ़ेद आर्किड' एक प्रकार का फूल जिसका स्थानीय नाम सुनखरी के लिए प्रसिद्ध है। इसी पर इस जगह का नामकरण किया गया है। कर्सियांग शहर ऐतिहासिक दृष्टि से भी प्रसिद्ध है।
इतिहास
क्वीन ओफ हिल्स के नाम से मशहूर दार्जिलिंग कभी सिक्किम का हिस्सा हुआ करता था। 1835 में अंग्रेज़ो ने लीज पर लेकर इसे हिल स्टेशन की तरह विकसित करना प्रारम्भ किया। फिर चाय की खेती और दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की स्थापना और शैक्षणिक संस्थानों की शुरुआत भी हुई। 1898 मै दार्जीलिंग मै एक बडा भूकम्प आया जिसने सहर और लोगों की बहुत क्षति की।

भूगोल
दार्जिलिंग का क्षेत्रफल 1,160 वर्ग मील है और दार्जिलिंग के उत्तर में सिक्किम, पश्चिम में नेपाल, पूर्व में भूटान और दक्षिण-पश्चिम में बिहार राज्य हैं।
दार्जिलिंग में तिस्ता तथा महानंदा नदियाँ बहती हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में साल, सागौन और सिनकोना के सघन जंगल हैं।
उद्योग और कृषि
दर्जिलिंग पश्चिमी बंगाल का सबसे अधिक चाय उत्पादक ज़िला है। इस ज़िले में धान, मक्का, ज्वार, इलायची, संतरे, जूट और गेहूँ उत्पन्न होते हैं। यहाँ कोयले तथा तांबे की खानें हैं। दार्जिलिंग, कुर्सियांग और कलिंपोंग में चाय तैयार की जाती है। सिलीगुड़ी में वस्त्रोद्योग, लकड़ी चीरने और धान कूटने की मिलें हैं। हाथी, चीता, तेंदुआ और गैंडा के शिकार के लिए यह ज़िला प्रसिद्ध है।

यातायात
हवाई मार्ग
दर्जिलिंग देश के हर एक जगह से हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है। बागदोगरा (सिलीगुड़ी) यहाँ का सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा है जो 90 किलोमीटर कि दुरी पर स्थीत है। यह दार्जिलिंग से 2 घण्टे की दूरी पर है। यहाँ से कलकत्ता और दिल्ली के प्रतिदिन उड़ाने संचालित की जाती है। इसके अलावा गुवाहाटी तथा पटना से भी यहाँ के लिए उड़ाने संचालित की जाती है।

रेलमार्ग
दर्जिलिंग का सबसे नज़दीकी रेल जोन जलपाइगुड़ी है। यह रेलवे स्टेशन भारत के प्रमुख शहरों और राज्यों से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा ट्वाय ट्रेन से जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग (8-9 घंटा) तक जाया जा सकता है।

दर्जिलिंग शहर सिलीगुड़ी से सड़क मार्ग से भी अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। दार्जिलिंग सड़क मार्ग से सिलीगुड़ी से 2 घण्टे की दूरी पर स्थित है। कलकत्ता से सिलीगुड़ी के लिए बहुत सी सरकारी और निजी बसें चलती है।

दार्जिलिंग की यात्रा का एक ख़ास आकर्षण हरे भरे चाय के बागान हैं। हज़ारों देशों में निर्यात होने वाली दार्जिलिंग की चाय सबको खूब भाती हैं। समुद्र तल से लगभग 6812 फुट की उंचाई पर स्थित इस शहर की सुन्दरता को शब्दों में बयां करना बहुत कठिन हैं। पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग की यात्रा न्यू जलपाईगुड़ी नामक शहर से शुरू होती है। बर्फ़ से ढके सुंदर पहाड़ो का दृश्य अतिमनोहरिय होता हैं। टॉय ट्रेन में यात्रा इसमें चार चांद लगा देती है। यह ट्रेन दार्जिलिंग के प्रसिद्ध हिल स्टेशन की सुंदर वादियों की सैर कराती है। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को 1999 में यूनेस्को द्धारा विश्व धरोंहरों की सूची में शामिल कर लिया गया था। इस सुन्दर पहाड़ी क्षेत्र के बहुत से गांव रेलपथ के निकट ही हैं। दार्जिलिंग जाते समय रास्ते में पडने वाले जंगल, तीस्ता और रंगीत नदियों का संगम देखने योग्य है। चाय के बगान और देवदार के जंगल भी अच्छा दृश्य बनाते हैं। टाइगर हिल पर ठहरकर समय व्यतीत करना, चाय उद्यान, नैचुरल हिस्ट्री म्यूजियम जैसी बहुत आर्कषण जगह है जो मन को मोह लेती है।

नैनीताल
नैनीताल (अंग्रेज़ी: Nainital) भारत के उत्तरी राज्य उत्तराखंड का एक प्रमुख पर्यटन नगर है। नैनीताल, उत्तराखंड के उत्तर मध्य भारत में शिवालिक पर्वतश्रेणी में स्थित एक नगर है। झीलों का शहर नैनीताल उत्तराखंड का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। बर्फ़ से ढके पहाड़ों के बीच बसा यह स्थान झीलों से घिरा हुआ है। इनमें से सबसे प्रमुख झील नैनी झील है जिसके नाम पर इस जगह का नाम नैनीताल पड़ा। इसलिए इसे 'झीलों का शहर' भी कहा जाता है। नैनीताल को चाहे जिधर से देखा जाए, यह बेहद ख़ूबसूरत है। इसे भारत का 'लेक डिस्ट्रिक्ट' कहा जाता है, क्योंकि इसकी पूरी जगह झीलों से घिरी हुई है। इसकी भौगोलिक विशेषता निराली है। नैनीताल का सबसे कम तापमान 27.06°C से 8.06°C के बीच रहता है। नैनीताल का दृश्य नैनों को सुख देता है।
भौगोलिक स्थिति
नैनीताल शहर उत्तर-मध्य भारत के उत्तरी उत्तराखंड राज्य में शिवालिक पर्वतश्रेणी में स्थित है। 1841 में स्थापित यह नगर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो समुद्र तल से लगभग 1,934 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह नगर एक सुंदर झील के आस-पास बसा हुआ है और इसके चारों ओर वनाच्छादित पहाड़ हैं। नैनीताल के उत्तर में अल्मोड़ा, पूर्व में चम्पावत, दक्षिण में ऊधमसिंह नगर और पश्चिम में पौड़ी एवं उत्तर प्रदेश की सीमाएँ मिलती हैं। जनपद के उत्तरी भाग में हिमालय क्षेत्र तथा दक्षिण में मैदानी भाग हैं जहाँ साल भर आनंददायक मौसम रहता है।

नैनीताल को पी. बेरून नामक व्यक्ति द्वारा वर्ष 1841 में स्थापित किया गया था। पी. बेरून पहला यूरोपियन था। नैनीताल अंग्रेज़ों का ग्रीष्मकालीन मुख्यालय था। 1847 में नैनीताल मशहूर हिल स्टेशन बना, अंग्रेज़ इसे 'समर कैपिटल' भी कहते थे। तब से लेकर आज तक यह अपना आकर्षण बरकरार रखे हुए है। औपनिवेशिक काल में नैनीताल शिक्षा का भी बड़ा केंद्र बनकर उभरा। अपने बच्चों को बेहतर माहौल में पढ़ाने के लिए अंग्रेज़ों को यह जगह काफ़ी पसंद आई थी। उन्होंने अपने मनोरंजन के लिए भी व्यापक इंतज़ाम किए थे। पहाड़ियों से घिरी नैनी झील और इसके आस-पास की तमाम झीलें आकर्षण का केन्द्र बन गयी थीं और प्रत्येक यूरोपियन नागरिक यहाँ बसने की लालसा लेकर आने लगे। बाद में ब्रिटिश-भारतीय सरकार ने नैनीताल को यूनाइटेड प्रोविन्सेज की गर्मियों की राजधानी घोषित कर दिया और इसी दौरान यहाँ तमाम यूरोपीय शैली की इमारतों का निर्माण हुआ, गवर्नर हाऊस और सेन्ट जॉन चर्च इस निर्माण कला के अद्भुत उदाहरण है।

नामकरण
देश के प्रमुख क्षेत्रों में नैनीताल की गणना होती है। यह 'छखाता' परगने में आता है। 'छखाता' नाम 'षष्टिखात' से बना है। 'षष्टिखात' का तात्पर्य साठ तालों से है। इस अंचल में पहले साठ मनोरम ताल थे। इसीलिए इस क्षेत्र को 'षष्टिखात' कहा जाता था। आज इस अंचल को 'छखाता' नाम से अधिक जाना जाता है। आज भी नैनीताल ज़िले में सबसे अधिक ताल हैं। यहाँ पर 'नैनीताल' (नैनी झील) जो नैनीताल ज़िले के अन्दर आता है, यहाँ का मुख्य आकर्षण केन्द्र है। तीनों ओर से घने-घने वृक्षों की छाया में ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों की तलहटी में नैनीताल समुद्रतल से 1934 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। इस ताल की लम्बाई 1,358 मीटर, चौड़ाई 458 मीटर और गहराई 15 से 156 मीटर तक आंकी गयी है। नैनीताल के जल की विशेषता यह है कि इस ताल में सम्पूर्ण पर्वतमाला और वृक्षों की छाया स्पष्ट दिखाई देती है। आकाश मण्डल पर छाये हुए बादलों का प्रतिबिम्ब इस तालाब में इतना सुन्दर दिखाई देता है कि इस प्रकार के प्रतिबिम्ब को देखने के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर से नैनीताल आते हैं। जल में विहार करते हुए बत्तख़ों का झुण्ड, थिरकती हुई तालों पर इठलाती हुई नौकाओं तथा रंगीन बोटों का दृश्य और चाँद-तारों से भरी रात का सौन्दर्य नैनीताल के ताल की शोभा बढ़ाने में चार-चाँद लगा देता है। इस ताल के पानी की भी अपनी विशेषता है। गर्मियों में इसका पानी हरा, बरसात में मटमैला और सर्दियों में हल्का नीला हो जाता है।
नैना देवी का नैनीताल
पौराणिक कथा के अनुसार दक्ष प्रजापति की पुत्री उमा का विवाह शिव से हुआ था। शिव को दक्ष प्रजापति पसन्द नहीं करते थे, परन्तु यह देवताओं के आग्रह को टाल नहीं सकते थे, इसलिए उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह न चाहते हुए भी शिव के साथ कर दिया था। एक बार दक्ष प्रजापति ने सभी देवताओं को अपने यहाँ यज्ञ में बुलाया, परन्तु अपने दामाद शिव और बेटी उमा को निमन्त्रण तक नहीं दिया। उमा हठ कर इस यज्ञ में पहुँची। जब उसने हरिद्वार स्थित कनरवन में अपने पिता के यज्ञ में सभी देवताओं का सम्मान और अपने पति और अपना निरादर होते हुए देखा तो वह अत्यन्त दु:खी हो गयी। यज्ञ के हवनकुण्ड में यह कहते हुए कूद पड़ी कि 'मैं अगले जन्म में भी शिव को ही अपना पति बनाऊँगी। आपने मेरा और मेरे पति का जो निरादर किया इसके प्रतिफल-स्वरूप यज्ञ के हवनकुण्ड में स्वयं जलकर आपके यज्ञ को असफल करती हूँ।' जब शिव को यह ज्ञात हुआ कि उमा सती हो गयी, तो उन्हें बहुत क्रोध आया। उन्होंने अपने गणों के द्वारा दक्ष प्रजापति के यज्ञ को नष्ट - भ्रष्ट कर डाला। सभी देवी-देवता शिव के इस रौद्र-रूप को देखकर सोच में पड़ गए कि शिव प्रलय न कर ड़ालें। इसलिए देवी-देवताओं ने महादेव शिव से प्रार्थना की और उनके क्रोध को शान्त किया। दक्ष प्रजापति ने भी क्षमा माँगी। शिव ने उनको भी आशीर्वाद दिया। परन्तु, सती के जले हुए शरीर को देखकर उनका वैराग्य उमड़ पड़ा। उन्होंने सती के जले हुए शरीर को कन्धे पर डालकर आकाश भ्रमण करना शुरू कर दिया। ऐसी स्थिति में जहाँ-जहाँ पर शरीर के अंग गिरे, वहाँ-वहाँ पर शक्तिपीठ हो गए। जहाँ पर सती के नयन गिरे थे; वहीं पर नैनादेवी के रूप में उमा अर्थात् नन्दा देवी का भव्य स्थान हो गया। आज का नैनीताल वही स्थान है, जहाँ पर उस देवी के नैन गिरे थे। नयनों की अप्पुधार ने यहाँ पर ताल का रूप ले लिया। तबसे निरन्तर यहाँ पर शिव पत्नी नन्दा (पार्वती) की पूजा नैनादेवी के रूप में होती है। नैनीताल के ताल की बनावट भी देखें तो वह आँख की आकृति का 'ताल' है। इसके पौराणिक महत्व के कारण ही इस ताल की श्रेष्ठता बहुत आँकी जाती है। नैनी (नंदा) देवी की पूजा यहाँ पर पुराण युग से होती रही है।
कुमाऊँ के चन्द राजाओं की इष्ट देवी भी नन्दा ही थी, जिनकी वे निरन्तर यहाँ आकर पूजा करते रहते थे। एक जनश्रुति ऐसी भी कही जाती है कि चंद्रवंशीय राजकुमारी नन्दा थी जिसको एक देवी के रूप में पूजा जाता था। परन्तु इस कथा का कोई प्रामाणिक स्रोत नहीं है, क्योंकि समस्त पर्वतीय अंचल में नन्दा को ही इष्ट देवी के रुप में स्वीकारा गया है। गढ़वाल और कुमाऊँ के राजाओं की भी नन्दा देवी इष्ट रही है। गढ़वाल और कुमाऊँ की जनता के द्वारा प्रतिवर्ष नन्दा अष्टमी के दिन नंदापार्वती की विशेष पूजा होती है। नन्दा के मायके से ससुराल भेजने के लिए भी 'नन्दा जात' का आयोजन गढ़वाल-कुमाऊँ की जनता निरन्तर करती रही है। अतः नन्दापार्वती की पूजा - अर्चना के रूप में इस स्थान का महत्व युगों-युगों से आंका गया है। यहाँ के लोग इसी रूप में नन्दा के 'नैनीताल' की परिक्रमा करते आ रहे हैं।
पौराणिक संदर्भ
पौराणिक इतिहासकारों के अनुसार मानसखंड के अध्याय 40 से 51 तक नैनीताल क्षेत्र के पुण्य स्थलों, नदी, नालों और पर्वत श्रृंखलाओं का 219 श्लोकों में वर्णन मिलता है। मानसखंड में नैनीताल और कोटाबाग़ के बीच के पर्वत को शेषगिरि पर्वत कहा गया है, जिसके एक छोर पर सीतावनी स्थित है। कहा जाता है कि सीतावनी में भगवान राम व सीता ने कुछ समय बिताया है। जनश्रुति है कि सीता सीतावनी में ही अपने पुत्रों लव व कुश के साथ राम द्वारा वनवास दिये जाने के दिनों में रही थीं। सीतावनी के आगे देवकी नदी बताई गई है, जिसे वर्तमान में दाबका नदी कहा जाता है। महाभारत वन पर्व में इसे आपगा नदी कहा गया है। आगे बताया गया है कि गर्गांचल (वर्तमान गागर) पर्वतमाला के आसपास 66 ताल थे। इन्हीं में से एक त्रिऋषि सरोवर (वर्तमान नैनीताल) कहा जाता था, जिसे भद्रवट (चित्रशिला घाट-रानीबाग़) से कैलाश मानसरोवर की ओर जाते समय चढ़ाई चढ़ने में थके अत्रि, पुलह व पुलस्त्य नाम के तीन ऋषियों ने मानसरोवर का ध्यान कर उत्पन्न किया था। इस सरोवर में महेंद्र परमेश्वरी (नैना देवी) का वास था। सरोवर के बगल में सुभद्रा नाला (बलिया नाला) बताया गया है। इसी तरह भीमताल के पास के नाले को पुष्पभद्रा नाला कहा गया है, दोनों नाले भद्रवट यानी रानीबाग़ में मिलते थे। कहा गया है कि सुतपा ऋषि के अनुग्रह पर त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु व महेश चित्रशिला पर आकर बैठ गये और प्रसन्नतापूर्वक ऋषि को विमान में बैठाकर स्वर्ग ले गये। गौला को गार्गी नदी कहा गया है। भीम सरोवर (भीमताल) महाबली भीम के गदा के प्रहार तथा उनके द्वारा अंजलि से भरे गंगा जल से उत्पन्न हुआ था। पास की कोसी नदी को कौशिकी, नौकुचिया ताल को नवकोण सरोवर, गरुड़ताल को सिद्ध सरोवर व नल सरोवर आदि का भी उल्लेख है। क्षेत्र का छखाता या शष्ठिखाता भी कहा जाता था, जिसका अर्थ है, यहां 60 ताल थे। मानसखंड में कहा गया है कि यह सभी सरोवर कीट-पतंगों, मच्छरों आदि तक को मोक्ष प्रदान करने वाले हैं। इतिहासकार एवं लोक चित्रकार पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल मानसखंड को पूर्व मान्यताओं के अनुसार स्कंद पुराण का हिस्सा तो नहीं मानते, अलबत्ता मानते हैं कि मानसखंड क़रीब 10वीं-11वीं सदी के आसपास लिखा गया एक धार्मिक ग्रंथ है।

कहते हैं कि नैनीताल नगर का पहला उल्लेख त्रिषि-सरोवर (त्रि-ऋषि सरोवर के नाम से स्कंद पुराण के मानस खंड में बताया जाता है। कहा जाता है कि अत्रि, पुलस्त्य व पुलह नाम के तीन ऋषि कैलाश मानसरोवर झील की यात्रा के मार्ग में इस स्थान से गुजर रहे थे कि उन्हें ज़ोरों की प्यास लग गयी। इस पर उन्होंने अपने तपोबल से यहीं मानसरोवर का स्मरण करते हुए एक गड्ढा खोदा और उसमें मानसरोवर झील का पवित्र जल भर दिया। इस प्रकार नैनी झील का धार्मिक महात्म्य मानसरोवर झील के तुल्य ही माना जाता है। वहीं एक अन्य मान्यता के अनुसार नैनी झील को देश के 64 शक्ति पीठों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि भगवान शिव जब माता सती के दग्ध शरीर को आकाश मार्ग से कैलाश पर्वत की ओर ले जा रहे थे, इस दौरान भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से उनके शरीर को विभक्त कर दिया था। तभी माता सती की बांयी आँख (नैन या नयन) यहाँ (तथा दांयी आँख हिमाचल प्रदेश के नैना देवी नाम के स्थान पर) गिरी थी, जिस कारण इसे नयनताल, नयनीताल व कालान्तर में नैनीताल कहा गया। यहाँ नयना देवी का पवित्र मंदिर स्थित है।
यातायात और परिवहन
नैनीताल सड़क मार्ग द्वारा दक्षिण में स्थित काठगोदाम के रेलवे टर्मिनल से जुड़ा हुआ है। पंतनगर नैनीताल का निकटतम हवाई अड्डा है। नैनीताल हवाई अड्डे से 71 किमी दूर है। पंतनगर से भी नैनीताल के लिए बसें उपलब्ध है। रेलवे स्टेशन काठगोदाम के निकट है। बरेली, लखनऊ, दिल्ली और आगरा नैनीताल से रेलमार्ग द्वारा जुड़े हुए हैं। बस और टैक्सी काठगोदाम से नैनीताल के लिए उपलब्ध हैं। नैनीताल और देहरादून, अल्मोड़ा, रानीखेत, बरेली, हरिद्वार, रामनगर, दिल्ली, लखनऊ और अन्य राज्यों में महत्त्वपूर्ण शहरों के बीच निजी और सार्वजनिक बस सेवाएँ उपलब्ध हैं।

हवाई जहाज़ से जाने वाले पर्यटक चंडीगढ़ विमानक्षेत्र तक वायु मार्ग से जा सकते है। इसके बाद बस या कार की सुविधा ले सकते है। दूसरा नजदीकी हवाई अड्डा अमृतसर विमानक्षेत्र में है।
रेल मार्ग
रेल मार्ग द्वारा नैना देवी जाने के लिए पर्यटक चंडीगढ़ और पालमपुर तक रेल सुविधा ले सकते है। इसके पश्चात् बस, कार व अन्य वाहनों से मंदिर तक पहुंचा जा सकता है। चंडीगढ़ देश के सभी प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है।
सड़क मार्ग
नैना देवी दिल्ली से 350 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। दिल्ली से करनाल, चंडीगढ़, रोपड़ होते हुए पर्यटक नैना देवी पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग सभी सुविधाओं से युक्त है। रास्ते में काफ़ी सारे होटल हैं, जहां पर विश्राम किया जा सकता है। सड़कें पक्की बनी हुई हैं।
पर्यटन
नैनीताल अपने तालों के लिए प्रसिद्ध है। प्रमुख स्थलों में नैनी झील, तल्ली एवं मल्ली ताल और मॉल रोड शामिल हैं। नैनीताल के पर्यटन स्थलों में स्नो व्यू पॉइंट, जहाँ 'रोप वे' से पहुँचा जा सकता है, झील के किनारे स्थित सबसे ऊँची नैनी चोटी, लैंड्स एंड, हनुमानगढ़ी, स्टेट ऑबज़रवेटरी और नैनीताल के लोकप्रिय विहार स्थल शामिल हैं। आस-पास के दर्शनीय स्थलों में सातताल, भीमताल और नौ किनारों वाला नौकुचिया ताल, संरक्षित वन किलबरी, खुरपा ताल, लोकप्रिय आरामगाह भोवाली, ढिकाला स्थित जिम कॉर्बेट संग्रहालय और मुक्तेश्वर, जो हिमालय का मनमोहक दृश्य पेश करता है। यहाँ झील के आस-पास बने शानदार बंगलों और होटलों में रुकने का अपना ही आनन्द है। गर्मियों में यहाँ बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। यहाँ की झील, मंदिर, बाज़ार पर्यटकों को लुभाते हैं।
कब जाएँ

नैनीताल में अनेक ऐसे स्थान हैं जहाँ जाकर सैलानी अपने-आपको भूल जाते हैं। यहाँ अब लोग ग्रीष्म काल में नहीं आते, बल्कि वर्ष भर आते रहते हैं। सर्दियों में बर्फ़ के गिरने के दृश्य को देखने हज़ारों पर्यटक यहाँ पहुँचते रहते हैं। रहने के लिए नैनीताल में किसी भी प्रकार की कमी नहीं है, एक से बढ़कर एक होटल हैं। आधुनिक सुविधाओं की नैनीताल में आज कोई कमी नहीं है। इसलिए सैलानी और पर्यटक यहाँ आना अधिक उपयुक्त समझते हैं। नैनीताल में अप्रैल से जून और सितम्बर से दिसम्बर तक दो सीजन होते हैं। सम्पूर्ण देश के पूँजीपति, व्यापारी, उद्योगपति, राजा-महाराजा और सैलानी यहाँ आते हैं। इस मौसम में टेनिस, पोलो, हॉकी, फुटबाल, गॉल्फ, मछली मारने और नौका दौड़ाने के खेलों की प्रतियोगिता होती है। इन खेलों के शौक़ीन देश के विभिन्न नगरों से यहाँ आते हैं। पिकनिक के लिए भी लोगों का ताँता लगा रहता है। इसी मौसम में नाना प्राकर के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। सितम्बर से दिसम्बर का मौसम भी बहुत सुन्दर रहता है। ऐसे समय में आकाश साफ़ रहता है। प्रायः इस मोसम में होटलों का किराया भी कम हो जाता है। बहुत से प्रकृति प्रेमी इसी मौसम में नैनीताल आते हैं। जनवरी और फ़रवरी के दो ऐसे महीने होते हैं जब नैनीताल में बर्फ़ गिरती है। बहुत से नवविवाहित दम्पतियाँ अपनी 'मधु यामिनी' हेतु नैनीताल आते हैं। तात्पर्य यह है कि यह सुखद और शान्ति का जीवन बिताने का मौसम है। नैनीताल में घूमने के बाद सैलानी पीक देखना भी नहीं भूलते। आजकल नैनीताल के आकर्षण में रज्जुमार्ग (रोप वे) की सवारी भी विशेष आकर्षण का केन्द्र बन गयी है। सुबह, शाम और दिन में सैलानी नैनीताल के ताल में जहां बोट की सवारी करते हैं, वहीं घोड़ों पर चढ़कर घुड़सवारी का भी आनन्द लेते हैं। शरदकाल में और ग्रीष्मकाल में यहाँ बड़ी रौनक रहती है। शरदोत्सव के समय पर नौकाचालन, तैराकी, घोड़ों की सवारी और पर्वतारोहण जैसे मनोरंजन और चुनौती भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं।
नैनीताल के ताल
जनपद के पहाड़ी भागों में कई छोटी-बड़ी झीलें स्थित हैं- जिनमें नैनी झील, भीमताल, नौकुचिया ताल, गरुड़ताल, रामताल, सातताल, लक्ष्मणताल, नलदमयंतीताल, सूखाताल, मलवाताल, खुरपाताल, सड़ियाताल आदि हैं। नैनीताल के ताल के दोनों ओर सड़के हैं। ताल का मल्ला भाग मल्लीताल और नीचला भाग तल्लीताल कहलाता है। मल्लीताल में फ़्लैट का खुला मैदान है। मल्लीताल के फ़्लैट पर शाम होते ही मैदानी क्षेत्रों से आए हुए सैलानी एकत्र हो जाते हैं। यहाँ नित नये खेल-तमाशे होते रहते हैं। संध्या के समय जब सारी नैनीताल नगरी बिजली के प्रकाश में जगमगाने लगती है तो नैनीताल के ताल को देखने में ऐसा लगता है कि मानो सारी नगरी इसी ताल में डूब सी गयी है। संध्या समय तल्लीताल से मल्लीताल को आने वाले सैलानियों का तांता सा लग जाता है। इसी तरह मल्लीताल से तल्लीताल (माल रोड) जाने वाले प्रकृति प्रेमियों का क़ाफ़िला देखने योग्य होता है। नैनीताल, पर्यटकों, सैलानियों पदारोहियों और पर्वतारोहियों का चहेता नगर है जिसे देखने प्रतिवर्ष हज़ारों लोग यहाँ आते हैं। कुछ ऐसे भी यात्री होते हैं जो केवल नैनीताल का नैनी देवी के दर्शन करने और उस देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अभिलाषा से आते हैं। यह देवी कोई और न होकर स्वयं 'शिव पत्नी' नंदा (पार्वती) हैं। यह तालाब उन्हीं की स्मृति का द्योतक है। इस सम्बन्ध में पौराणिक कथा कही जाती है।

नए नैनीताल की खोज
सन् 1839 ई. में एक अंग्रेज़ व्यापारी पी. बैरून था। वह रोजा, ज़िला शाहजहाँपुर में चीनी का व्यापार करता था। इसी पी. बैरून नाम के अंग्रेज़ को पर्वतीय अंचल में घूमने का अत्यन्त शौक़ था। केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा करने के बाद यह उत्साही युवक अंग्रेज़ कुमाऊँ की मखमली धरती की ओर बढ़ता चला गया। एक बार खैरना नाम के स्थान पर यह अंग्रेज़ युवक अपने मित्र कैप्टन ठेलर के साथ ठहरा हुआ था। प्राकृतिक दृश्यों को देखने का इन्हें बहुत शौक़ था। उन्होंने एक स्थानीय व्यक्ति से जब 'शेर का डाण्डा' इलाक़े की जानकारी प्राप्त की तो उन्हें बताया गया कि सामने जो पर्वत है, उसको ही 'शेर का डाण्डा' कहते हैं और वहीं पर्वत के पीछे एक सुन्दर ताल भी है। बैरून ने उस व्यक्ति से ताल तक पहुँचने का रास्ता पूछा, परन्तु घनघोर जंगल होने के कारण और जंगली पशुओं के डर से वह व्यक्ति तैयार न हुआ। परन्तु, विकट पर्वतारोही बैरून पीछे हटने वाले व्यक्ति नहीं थे। गाँव के कुछ लोगों की सहायता से पी. बैरून ने 'शेर का डाण्डा' (2360 मीटर) को पार कर नैनीताल की झील तक पहुँचने का सफल प्रयास किया। इस क्षेत्र में पहुँचकर और यहाँ की सुन्दरता देखकर पी. बैरून मन्त्रमुग्ध हो गये। उन्होंने उसी दिन तय कर ड़ाला कि वे अब रोजा, शाहजहाँपुर की गर्मी को छोड़कर नैनीताल की इन आबादियों को ही आबाद करेंगे।
पी. बैरून 'पिलग्रिम' के नाम से अपने यात्रा-विवरण अनेक अख़बारों को भेजते रहते थे। बद्रीनाथ, केदारनाथ की यात्रा का वर्णन भी उन्होंने बहुत सुन्दर शब्दों में लिखा था। सन् 1841 की 24 नवम्बर को, कलकत्ता के 'इंगलिश मैन' नामक अख़बार में पहले-पहले नैनीताल के ताल की खोज ख़बर छपी थी। बाद में आगरा अख़बार में भी इस बारे में पूरी जानकारी दी गयी थी। सन् 1844 में किताब के रूप में इस स्थान का विवरण पहली बार प्रकाश में आया था। बैरून साहब नैनीताल के इस अंचल के सौन्दर्य से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सारे इलाक़े को ख़रीदने का निश्चय कर लिया। पी. बैरून ने उस इलाक़े के थोकदार से स्वयं बातचीत की कि वे इस सारे इलाक़े को उन्हें बेच दें।
पहले तो थोकदार नूरसिंह तैयार हो गये थे, परन्तु बाद में उन्होंने इस क्षेत्र को बेचने से मना कर दिया। बैरून इस अंचल से इतने प्रभावित थे कि वह हर क़ीमत पर नैनीताल के इस सारे इलाक़े को अपने क़ब्ज़े में कर, एक सुन्दर नगर बसाने की योजना बना चुके थे। जब थोकदार नूरसिंह इस इलाक़े को बेचने से मना करने लगे तो एक दिन बैरून साहब अपनी किश्ती में बिठाकर नूरसिंह को नैनीताल के ताल में घुमाने के लिए ले गये और बीच ताल में ले जाकर उन्होंने नूरसिंह से कहा कि तुम इस सारे क्षेत्र को बेचने के लिए जितना रुपया चाहो, ले लो, परन्तु यदि तुमने इस क्षेत्र को बेचने से मना कर दिया तो मैं तुमको इसी ताल में डूबो दूँगा। बैरून साहब ख़ुद अपने विवरण में लिखते हैं कि डूबने के भय से नूरसिंह ने स्टाम्प पेपर पर दस्तख़त कर दिये और बाद में बैरून की कल्पना का नगर नैनीताल बस गया। सन् 1842 ई. में सबसे पहले मजिस्ट्रेट बेटल से बैरून ने आग्रह किया था कि उन्हें किसी ठेकेदार से परिचय करा दें ताकि वे इसी वर्ष 12 बंगले नैनीताल में बनवा सकें। सन् 1842 में बैरून ने सबसे पहले पिलग्रिम नाम के कॉटेज को बनवाया था। बाद में ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने इस सारे क्षेत्र को अपने अधिकार में ले लिया। सन् 1842 ई. के बाद से ही नैनीताल एक ऐसा नगर बना कि सम्पूर्ण देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इसकी सुन्दरता की धाक जम गयी। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का ग्रीष्मकालीन निवास नैनीताल मेंं ही हुआ करता था। छः मास के लिए उत्तर प्रदेश के सभी सचिवालय नैनीताल जाते थे।

‘वाकिंग पैराडाइज़’ नैनीताल
नैनीताल नगर ‘वाकिंग पैराडाइज़’ यानी पैदल घूमने के लिये भी स्वर्ग कहा जाता है। क्योंकि यहां कमोबेश हर मौसम में, मूसलाधार बारिश को छोड़कर, दिन में किसी भी वक्त घूमा जा सकता है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में सुबह दिन चढ़ने और सूर्यास्त से पहले गर्मी एवं सड़कों में भारी भीड़-भाड़ के कारण घूमना संभव नहीं होता है। जबकि यहां नैनीताल में वर्ष भर मौसम खुशनुमा रहता है, व अधिक भीड़ भी नहीं रहती। नगर की माल रोड के साथ ही ठंडी सड़क में घूमने का मज़ा ही अलग होता है। वहीं वर्ष 2010 से नगर में अगस्त माह के आख़िरी रविवार को नैनीताल माउनटेन मानसून मैराथन दौड़ भी नगर की पहचान बनने लगी है, इस दौरान किसी ख़ास तय नेक उद्देश्य के लिये ‘रन फ़ॉर फ़न’ वाक या दौड़ भी आयोजित की जाती है, जो अब मानसून के दौरान नगर का एक प्रमुख आकर्षण बनता जा रहा है। नगर के निकट किलबरी का जंगल दुनिया के पारिस्थितिकीय तौर पर दुनिया के समृद्धतम जंगलों में शुमार है। नैनी झील का जलागम क्षेत्र बांज, तिलोंज व बुरांश आदि के सुंदर जंगलों से सुशोभित है। नगर की इस ख़ासियत का भी इस शहर को अप्रतिम बनाने में बड़ा योगदान है। इसी कारण नैनीताल नगर के आगे जनपद की सातताल, भीमताल, नौकुचियाताल और खुर्पाताल आदि झीलें ख़ूबसूरती, पर्यटन व मनोरंजन मूल्य सही किसी भी मायने में कहीं नहीं ठहरती हैं। इसके अलावा नैनीताल की एक विशेषता यह है कि यहां कृषि योग्य भूमि नगण्य है, हालांकि राजभवन, पालिका गार्डन, कैनेडी पार्क व कंपनी बाग़ सहित अनेक बाग़-बग़ीचे हैं।

एशिया का पहला मैथोडिस्ट चर्च
सरोवरनगरी नैनीताल से बाहर के कम ही लोग जानते होंगे कि देश-प्रदेश के इस छोटे से पर्वतीय नगर में देश ही नहीं एशिया का पहला अमेरिकी मिशनरियों द्वारा निर्मित मैथोडिस्ट चर्च निर्मित हुआ, जो कि आज भी कमोबेश पहले से बेहतर स्थिति में मौजूद है। नगर के मल्लीताल माल रोड स्थित चर्च को यह गौरव हासिल है। देश पर राज करने की नीयत से आये ब्रिटिश हुक्मरानों से इतर यहां आये अमेरिकी मिशनरी रेवरन यानी पादरी डा. बिलियम बटलर ने इस चर्च की स्थापना की थी। यह वह दौर था जब देश में पहले स्वाधीनता संग्राम की क्रांति जन्म ले रही थी। मेरठ अमर सेनानी मंगल पांडे के नेतृत्व में इस क्रांति का अगुवा था, जबकि समूचे रूहेलखंड क्षेत्र में रूहेले सरदार अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ एकजुट हो रहे थे। बरेली में उन्होंने शिक्षा के उन्नयन के लिये पहुंचे रेवरन बटलर को भी अंग्रेज़ समझकर उनके परिवार पर जुल्म ढाने शुरू कर दिये, जिससे बचकर बटलर अपनी पत्नी क्लेमेंटीना बटलर के साथ नैनीताल आ गये और यहां उन्होंने शिक्षा के प्रसार के लिये नगर के पहले स्कूल के रूप में हैम्फ़्री कालेज (वर्तमान सीआरएसटी स्कूल) की स्थापना की, और इसके परिसर में ही बच्चों एवं स्कूल कर्मियों के लिये प्रार्थनाघर के रूप में चर्च की स्थापना की। तब तक अमेरिकी मिशनरी एशिया में कहीं और इस तरह की चर्च की स्थापना नहीं कर पाए थे। तत्कालीन कुमाऊं कमिश्नरी हेनरी रैमजे ने 20 अगस्त 1858 को चर्च के निर्माण हेेतु एक दर्जन अंग्रेज़ अधिकारियों के साथ बैठक की थी। चर्च हेतु रैमजे, बटलर व हैम्फ़्री ने मिलकर 1650 डॉलर में 25 एकड़ ज़मीन ख़रीदी, तथा इस पर 25 दिसंबर 1858 को इस चर्च की नींव रखी गई। चर्च का निर्माण अक्टूबर 1860 में पूर्ण हुआ। इसके साथ ही नैनीताल उस दौर में देश में ईसाई मिशनरियों के शिक्षा के प्रचार-प्रसार का प्रमुख केंद्र बन गया। अंग्रेज़ी लेखक जॉन एन. शालिस्टर की 1956 में लखनऊ से प्रकाशित पुस्तक ‘द सेंचुरी ऑफ मैथोडिस्ट चर्च इन सदर्न एशिया’ में भी नैनीताल की इस चर्च को एशिया का पहला चर्च कहा गया है। रेवरन बटलर ने नैनीताल के बाद पहले उत्तर प्रदेश के बदायूँ तथा फिर बरेली में 1870 में चर्च की स्थापना की। उनका बरेली स्थित आवास बटलर हाउस वर्तमान में बटलर प्लाज़ा के रूप में बड़ी बाज़ार बन चुकी है, जबकि देहरादून का क्लेमेंट टाउन क्षेत्र का नाम भी संभवतया उनकी पत्नी क्लेमेंटीना के नाम पर ही पड़ा।

मनाली हिमाचल प्रदेश
मनाली हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित कुल्लू घाटी का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। मनाली कुल्लू से उत्तर दिशा में केवल 40 किमी की दूरी पर लेह की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटी के सिरे के पास स्थित है। मनाली भारत का प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल है। समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊँचाई पर स्थित मनाली व्यास नदी के किनारे बसा हुआ है। सर्दियों में मनाली का तापमान 0° से नीचे पहुँच जाता है। मनाली में आप यहाँ के ख़ूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के अलावा हाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कायकिंग जैसे खेलों का भी आनंद उठा सकते हैं। मनाली के जंगली फूलों और सेब के बगीचों से छनकर आती सुंगंधित हवाएँ दिलो दिमाग को ताज़गी से भर देती हैं। सबसे पहले बर्फ़ से ढकी हुई पहाडियाँ, साफ़ पानी वाली व्यास नदी दिखाई देती है। दूसरी ओर देवदार और पाइन के पेड़, छोटे छोटे खेत और फलों के बागान दिखाई देते हैं।
इतिहास
मनाली का नामकरण प्रथम पुरुष मनु के नाम पर किया गया है। कहा जाता है कि जब सारा संसार प्रलय में डूब गया था तो एकमात्र मनु ही जीवित बचे थे। मनाली में आकर ही उन्होंनें मनुष्य की पुर्नरचना की। इसलिए मनाली को हिन्दुओं का पवित्र तीर्थस्थल भी माना जाता है।

वायुमार्ग
मनाली से 50 किलोमीटर की दूरी पर भुंटार में नज़दीकी हवाई अड्डा है। मनाली पहुँचने के लिए यहाँ से बस या टैक्सी की सेवाएँ ली सकती हैं।
रेलमार्ग
जोगिन्दर नगर नैरो गैज रेलवे स्टेशन मनाली का नज़दीकी रेलवे स्टेशन है जो मनाली से 135 किलोमीटर की दूरी पर है। मनाली से 310 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ नज़दीकी ब्रॉड गेज रेलवे स्टेशन है।
सड़क मार्ग
मनाली हिमाचल और आसपास के शहरों से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। राज्य परिवहन निगम की बसें अनेक शहरों से मनाली जाती हैं।
पर्यटन
मनाली छुट्टियाँ बिताने के लिए आदर्श स्थान है और लाहुल, स्पीति, बारा भंगल (कांगड़ा) और जनस्कर पर्वत शृंखला पर चढ़ाई करने वालों के लिए यह एक मनपसंद स्थान है। मनाली के मनोरम दृश्य और रोमांचकारी गतिविधियाँ मनाली को हर मौसम और सभी प्रकार के यात्रियों के बीच लोकप्रिय बनाती हैं। मनाली में स्थित प्रसिद्ध हिडिम्बा मंदिर का निर्माण महाराजा बहादुर सिंह ने 1553 में किया था। मनाली से मात्र तीन किलोमीटर दूर स्थित वशिष्ठ में महर्षि वसिष्ठ का प्रसिद्ध आश्रम तथा एक छोटा-सा मंदिर है। वशिष्ठ में गर्म जल के चश्मे भी हैं। मनाली के उत्तर में 4,000 मीटर की ऊँचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा पीरपंजाल पर्वत श्रेणी में अवस्थित है। रोहतांग से 7 किलोमीटर उत्तर में अवस्थित त्रिलोकीनाथ के समीप चंद्रा और भागा नदियों का संगम होता है तथा व्यास नदी का उद्गम होता है। इसी स्थान पर शिव के त्रिलोकीनाथ रूप का मंदिर है, जहाँ हमेशा दो अखंड ज्योतियाँ प्रज्जवलित रहती हैं। मनाली से 16 किलोमीटर दूर स्थित राहला जल-प्रपात एक अन्य प्रसिद्ध स्थल है। मनाली से 6 किलोमीटर दूर व्यास नदी की बायीं ओर अवस्थित जगतसुख भगवान शिव तथा सांध्य गायत्री के शिखर कला के प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।

जीप सफारी
अनछुए स्थानों तक पहुँचने का बेहतरीन ज़रिया जीप सफारी है। जीप मज़बूत वाहन होने के नाते दुष्कर स्थान तक आसानी से पहुंच सकती है। इसमें थार के मरुस्थल को पार कर सकते हैं और हिमालय पर जीप सफारी में मनाली से लेह तक का सफर तय किया जा सकता है। जीप सफारी के कुछ प्रमुख रुट हैं। लेह और लद्दाख, कुमाऊँ और गढ़वाल तथा राजस्थान।
ख़रीददारी
मनाली से हस्तशिल्प का सामान और कालीन (कारपेट) की ख़रीददारी सैलानी अक्सर करते हैं। मनाली के ऊन के शॉल भी काफ़ी लोकप्रिय हैं। इन शॉलों को कशीदाकारी से सजाया जाता है। मनाली के बाज़ारों में तिब्बती हस्तशिल्प का सामान बड़ी मात्रा में मिलता है। घर की सजावट, उपहार और स्मारिकाओं की निशानी के तौर पर इन्हें ख़रीदा जा सकता है।

कलिंपोंग
कलिंपोंग पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग ज़िले में स्थित है। शहर की भीड़भाड़ से दूर रह कर प्रकृति को उस के असली रूप में और बहुत नजदीक से देखना है तो कलिंपोंग से बेहतर और दूसरा स्थान हो ही नहीं सकता। 1,056 वर्ग किलोमीटर में फैले कलिंपोंग की नैसर्गिक ख़ूबसूरती देखते ही बनती है, क्योंकि इस समतल इलाके का बर्फीला एकांत ही इस का वरदान है। समुद्रतट से 1,250 मीटर की ऊँचाई पर स्थित कलिंपोंग की आय का मुख्य साधन पर्यटन, बागबानी व कृषि है।
यातायात और परिवाहन
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग ज़िले के अंतर्गत आने वाले कलिंपोंग का निकटतम हवाई अड्डा बागडोगरा है जो यहाँ से 80 किलोमीटर तथा नजदीकी रेलवे स्टेशन न्यू जलपाईगुड़ी 70 किलोमीटर की दूरी पर है। कलिंपोंग बस मार्ग द्वारा कोलकाता, दार्जिलिंग, गंगटोक और गुवाहाटी से जुड़ा है। यहाँ का बस स्टेशन सिलिगुड़ी 65 किलोमीटर दूर है जो राष्ट्रीय राजमार्ग पर है।

डेलो, दुर्पीन, रेलीपाला, लोलेगाँव, कफेर, लाभा आदि पर्यटन स्थलों की हरीभरी वादियों को देख कर लगता है कि इन्हें प्रकृति ने फुरसत से तलाशा व तराशा है।

डेलो कलिंपोंग नगर से 5 किलोमीटर दुर्पीन 4 किलोमीटर, रेलीपाला 20 किलोमीटर की दूरी पर हैं। लोलेगाँव 20 किलोमीटर तथा कफेर 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भागदौड़ भरी ज़िंदगी के व्यस्त कार्यक्रमों से कुछ आरामदायक दिन गुजारने के लिए देशी-विदेशी सैलानी कलिंपोंग की प्राकृतिक छटा से भरपूर स्थलों की ओर रुख़ करते हैं। कफेर से दिखाई देने वाला सूर्योदय का मनोरम दृश्य यहाँ आने वाले सैलानियों की पहली पसंद है। हजारों विदेशी सैलानी सिर्फ सूर्योदय ही देखने के लिए ही यहाँ आते हैं।
हवाओं के मंद झोंकों के साथ अठखेलियाँ करने वाले टीक के ऊँचे-ऊँचे दरख्त, हर रुकावटों से जूझती हुई यहाँ बहने वाली पहाड़ी नदियाँ, सड़कों के दोनों किनारों पर रहोडोडैंड्रन डून, मैग्नोलिया, मैरीगोल्ड और और्किड के फूलों को देख कर लगता वादियों को कुदरत ने फूलों का हार पहना रखा है।
मात्र कुछ किलोमीटर दूरी पर स्थित कंचनजंघा का ख़ूबसूरत नज़ारा तो इन वादियों की ख़ूबसूरती में चार चाँद लगा देता है। बागबानी में विश्वविख्यात हालैंड का सानी रखने वाले कलिंपोंग का तापमान गरमी के मौसम में अधिकतम 27 डिग्री सैल्सियस तक रहता है। यहाँ के पर्यटक स्थालों पर ज़्यादातर नेपाली व भूटिया लोग रहते हैं जिन की मेहमाननवाजी को देख कर कोई भी पर्यटक प्रभावित हुए बगैर नहीं रह सकता। पर्वत, शिखर व घाटी से सुसज्जित यहाँ के पर्यटन स्थलों की भौगोलिक बनावट दर्शनीय भी है तो दिलचस्प भी। जनसमुदाय में व्याप्त सादगी एवं अनेकता में एकता की भावना यहाँ हर तरफ देखने को मिलती है।
कसौली
कसौली भारत के हिमाचल प्रदेश का एक नगर है। समुद्र तल से 1795 की ऊँचाई पर स्थित कसौली हिमाचल प्रदेश का छोटा पर्वतीय स्थल है। यह शिमला के दक्षिण में 77 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यहाँ देखते-देखते ही हवा बदलने लगती है और बादलों का समूह पल भर में ही धूप के नीचे छतरी बनकर तुरंत बरस पड़ता है। दूसरे ही पल मौसम साफ और चारों तरफ से तन-मन को रोमांचित करने वाली खुशनुमा हवा छूने लगती है। चाहे पर्यटक यहाँ के 'मंकी प्वाइंट' पर हों या क्राइस्ट चर्च के बाहर, बस अड्डे पर हों या माल रोड पर, हनुमान मंदिर में हों या साईं बाबा मंदिर में, हर जगह पल भर में मन को तरोताजा कर देने वाली मनमोहक हवा रोमांच से भर देती है। बल्कि यूँ कहें कि कसौली पहुँचने से दो-तीन किलोमीटर पहले ही यात्रियों को कसौली क्षेत्र में प्रवेश करने का एहसास हो जाता है।
नामकरण
कसौली के नाम के बारे में कई कहानियाँ हैं- जैसे-

कहा जाता है कि रेवाड़ी के कुछ राजपूत हिमालय की तलहटी में बसे 'कसुल' नामक छोटे से गांव में आ बसे थे। बाद में यही गांव समय के साथ 'कसौली' के रूप में स्थापित हो गया।
दूसरी कहानी के अनुसार जाबली के पास कौशल्या नामक एक पहाड़ी जलधारा है, जिस कारण इसका नामक कसौली पड़ा।
एक प्रचलित मान्यता यह भी है कि इसका मूल नाम 'कुसुमावली' है, जिसका अर्थ है- 'फूलों की कतार'।
कसौली जाने पर तीसरी मान्यता ही सबसे ज़्यादा सटीक बैठती है, क्योंकि यहाँ प्रत्येक ऋतु, मौसम में तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूल इस जगह को और भी आकर्षित बनाते हैं। यह नज़ारा पर्यटकों का मन मोहने के लिए काफ़ी हैं। वैसे इस जगह के नाम के चाहे जितने किस्से हों, लेकिन विषमताओं की चर्चा एक ही है और वह है एक बेहद आकर्षक हिल स्टेशन। जहाँ बीमारी के बाद लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए भी जाते हैं। शायद यही वजह थी कि अंग्रेज़ों ने इसे हिल स्टेशन के रूप में व्यवस्थित रूप से विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

आकर्षक पर्यटन स्थल
यूँ तो यहाँ लोग साल भर आते रहते हैं, लेकिन अप्रैल से जून और सितम्बर से नवम्बर के बीच यहाँ अधिक पर्यटक आते हैं। इस मौसम में कसौली के अनेक रंग देखने को मिल जाते हैं। कभी थोड़ी धूप, कभी थोड़े बादल और कभी हल्की-हल्की बारिश की बूंदें। यहाँ के पेड़-पौधों पर मौसम का जो रंग चढ़ता है, उसे यहाँ के फूल पत्तों पर महसूस कर सकते हैं। कसौली शांत, साफ-सुथरा ख़ूबसूरत और सस्ता पर्यटन स्थल है। यहाँ आने वाले पर्यटकों में यहाँ की कुछ प्रमुख जगहें आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। इनमें कसौली की सबसे ऊँची जगह 'मंकी प्वाइंट', मंकी प्वाइंट पर बना 'हनुमान मंदिर', कसौली के कोलोनियल आर्किटेक्ट की मिशाल क्राइस्ट बैप्टिस्ट चर्च, बाबा बालकनाथ मंदिर, शिरडी साईं बाबा मंदिर, सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट, एयरफोर्स गार्ड स्टेशन, एशिया का सबसे ऊँचा टीवी टावर और नजदीक ही सनावर स्थित लारेंस स्कूल, पाइनग्रोव स्कूल, सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल जैसे प्राचीन स्कूल हैं, जो 100 साल से भी अधिक पुराने हैं।

मंकी प्वाइंट
अपरमाल 'मंकी प्वाइंट' तक जाता है, जो कसौली का सबसे ऊँचा स्थान है। यह स्थान अब भारतीय सेना के अधिकार क्षेत्र में है, अतः वहाँ जाने के अनेक प्रबन्ध हैं। यहाँ श्रीराम के भक्त हनुमान का मंदिर भी है। कहते हैं कि भगवान हनुमान ने लक्ष्मण की जान बचाने के लिए संजीवनी बूटी लेने जाते समय छलांक के पूर्व कसौली के इस प्वाइंट पर भी कदम रखे थे। कसौली के सबसे ऊँचे इस प्वाइंट पर हनुमान के मन्दिर तक श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटक भी बहुत आते हैं। अगर पर्यटक मनोरम दृश्यों के दीवाने हैं तो यहाँ से कसौली की वादियों का नज़ारा देखकर रोमांचित हुए बिना नहीं रह पायेंगे। मंकी प्लाइंट कसौली बस स्टैड से 4 किलोमीटर दूर है और यहाँ से दूर तक फैली पर्वत शृंखलाएँ और घाटियों को देखने का अलग अनुभव है। एक तरफ़ कालका और चंडीगढ़ तो दूसरी तरफ़ सनावर धरमपुर और शिमला। इसके पास दो क़ब्रें हैं, जिनका अपना इतिहास है। आयरलैंड की महिला सक्षम घुड़सवार थीं। जब यहाँ सड़क नहीं बनी थी, तभी उसने एक दिन मंकी प्लाइंट तक घोड़े से जाने की योजना बनायी। लोगों ने बहुत मना किया, क्योंकि चट्टानें बहुत ज़्यादा स्थिर नहीं थीं, पर वह अपनी योजना पर दृढ़ रही। अन्त में वह घोड़े पर सवार होकर पहुँच तो गयी, पर वापसी में किसी चट्टान के खिसकने के उसके साथ-साथ घोड़े की भी मृत्यु हो गई। इन्हीं की क़ब्रें यहाँ हैं।
कसौली क्लब
रास्ते में ट्रेकिंग का क्षेत्र तथा पिकनिक स्थल भी है। अपरमाल पर कसौली क्लब स्थित है, जहाँ का अस्थायी सदस्य बनकर खेलों और पुस्तकालय का लाभ उठाया जा सकता है। क्लब की अन्य सारी सुविधाएं भी अस्थायी सदस्यों को मिलती है।
छावनी
यह मूलतः सैनिक छावनी है। 1850 में इसे पहली बार छावनी बनाया गया, जब तेरहवीं लाइट इंफैक्ट्री रेजिमेंट बसाया गया। तब से आज तक कसौली देश की प्रमुख छावनियों में गिना जाता है। यहाँ आपको ढेरों बंदर और लंगूर उछलकूद करते दिख जाएंगे, पर कभी किसी को परेशान नहीं करते। कैंटोनमेंट अस्पताल के सामने से घाटी का विहंगम दृश्य के साथ ही चीड़ के झुरमुट के बीच से सूर्योस्त का कभी न भूलने वाला दृश्य भी दिखता है। कसौली में सिनेमा हॉल है, जो सेना के अधीन है। यहाँ नियमित फ़िल्में नहीं दिखायी जाती हैं, पर जब भी फ़िल्में लगती हैं, कोई भी देख सकता है। यहाँ से पहाड़ी रास्ते से पैदल सनावर, धरमपुर सबाथू, डगशाई और परवाणू जा सकते हैं। धरमपुर में दमा के मरीज़ों के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल है। सावथू में 19वीं शताब्दी में बनाया गया गोरखाओं का क़िला है तथा डगशाई में सेना की छावनी है। इसके अतिरिक्त आस-पास कई मंदिर भी हैं। लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित नाहरी देवी मंदिर से होकर बहने वाला ख़ूबसूरत झरना दिखता है। यहाँ साईं बाबा का मंदिर भी है। यहाँ सबसे पास में कारखाने के नाम पर चार किलोमीटर दूर गड़खल में मोहन मीकिंस की डिस्टिलरी है, जिससे कसौली के पर्यावरण पर संभवतः प्रभाव नहीं पड़ता। यह डिस्टिलरी एशिया की पहली डिस्टिलरी है। कसौली में प्रवेश करते ही बड़ा सा चर्च आता है। यह 'क्राइस्ट चर्च' के नाम से मशहूर है।
मार्ग स्थिति
कालका से कसौली मात्र 35 कि.मी. दूर है। कालका पूरे भारत से रेलमार्ग से जुड़ा हुआ है और यहाँ से कई बसें कसौली के लिए हैं। यहाँ काफ़ी सड़कें है- लोवरमाल, अपरमाल और बाज़ार की सड़क। सुबह सूर्योदय का आनंद इस सड़क पर घूमते हुए उठाया जा सकता है। चीड़ के ऊँचे-ऊँचे पेड़ों और घने जंगलों के बीच बनी यह सड़क लगभग तीन किलोमीटर आगे जाकर अपरमाल से मिल जाती है। अपरमाल के शुरू में ही 'सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट' है। यह काफ़ी विस्तृत क्षेत्र में फैला है। 1900 ई. में यहाँ 'पाश्चर इंस्टीट्यूट' की स्थापना हुई थी, जिसमें कुत्तों के काटने पर मनुष्य को होने वाले रोगों की दवाएँ बनती हैं। यह अनोखी प्रयोगशाला है। दमा के मरीज़ों के लिए भी आरोग्य आश्रम भी हैं, क्योंकि माना जाता है कि यहाँ की सुगन्धित, प्रदूषण से रहित और ओज़ोन से भरी हवा उनके लिए बहुत लाभदायक है। अपरमाल में अधिकतर मक़ान सेना के अवकाश प्राप्त लोगों के हैं।

कैसे पहुँचें
वायुमार्ग - कसौली का नजदीकी हवाई अड्डा चंडीगढ़ में है, जो कि 65 किलोमीटर है। दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए दिन भर में अनेक उड़ाने हैं। इंडियन एयरलाइंस, किंगफिशर, जेट एयर, जेट लाइट की उड़ाने प्रतिदिन हैं।
रेलामार्ग - दिल्ली से कालका के लिए दिन भर में पाँच गाड़ियाँ हैं। हिमालयन क्वीन, कालका शताब्दी, पश्चिम एक्सप्रेस और हावड़ा-दिल्ली-कालका मेल से कालका तक पहुँच सकते हैं। उसके आगे कालका से शिमला लाइन पर धर्मपुर स्टेशन तक ट्रेन से जा सकते हैं। चाहे कालका शिमला पेसेन्जर लें या कालका शिमला एक्सप्रेस, हिमालयन क्वीन लें या शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस, ये गाड़ियाँ पहाड़ियों की ख़ूबसूरती का नज़ारा कराती हुई लगभग डेढ़ घंटे में (लगभग 33 किलोमीटर) धर्मपुर पहुँचा देंगी। उसके बाद हिमाचल रोडबेज की बस लेकर यहाँ से केवल 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अपने गंतव्य कसौली पहुँच सकते हैं।
सड़क मार्ग - दिल्ली से कसौली की दूरी 264 किलोमीटर है। चंडीगढ़ और कालका से यह क्रमश: 67 व 35 किलोमीटर है। दिल्ली से हिमाचल रोडवेज की बसों के अलावा निजी बसें भी चलती हैं। चंडीगढ़ और कालका से भी रोडवेज की नियमित बसें मिलती हैं। दिल्ली से अंबाला तक एनएच-1 पर और अंबाला से कसौली के लिए एनएच- 22 पर जा सकते हैं।

कहाँ ठहरें
कसौली की लोकप्रियता को देखते हुए यहाँ ठहरने की बेहतर व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। यानी यहाँ दर्जनों अच्छे होटल, रिजॉर्ट्स, गेस्ट हाउस आदि हैं। हिमाचल टूरिज्म का भी एक हेरिटेज होटल है, जिसका नाम है- 'द रोज कॉमन', लेकिन ठहरने की व्यवस्था समय रहते कर लेनी चाहिए। पर्यटक हिमाचल पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वहाँ स्थित होम स्टे में भी अपनी बुकिंग करा सकते हैं, जो होटलों की तुलना में थोड़े सस्ते हैं।
कुफ़री
कुफ़री हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है, जो ट्रेकिंग और हाइकिंग के लिए दूर-दूर तक मशहूर है। एडवेंचर लर्वस के लिए यह महत्त्वपूर्ण जगहों में से एक है।
स्कीइंग के शौकीन लोग सर्दियों में कुफ़री जा सकते हैं क्योंकि इस मौसम में स्नोफॉल होने से पहाड़ों पर बर्फ़ की सफ़ेद चादर बिछ जाती है।
कुफ़री के हिमालय नेचर पार्क और इंडिया टूरिस्ट पार्क में पहाड़ों के विलक्षण जानवरों और पक्षियों को निहारा जा सकता है।
कुफ़री के चिड़ियाघर में पक्षियों और जानवरों को क़रीब से देख सकते हैं।
इंदिरा पार्क में याक पर सवारी कर सकते हैं, यहीं पिट्ठू की सवारी भी की जा सकती है। यहाँ से म्हासु पीक देखने लायक़ है, जहाँ जंगलों से होकर रास्ता जाता है। किसी साफ़ दिन में यहाँ से बद्रीनाथ और केदारनाथ की पहाड़ियों के दर्शन किए जा सकते हैं। ऊँचाई पर जाने पर सेब के बागान दिखते हैं।
कुफ़री से ख़ूबसूरत घुमावदार रास्ता चैल तक जाता है। राजगढ़, साध, टिबा और पंधेवा नामक तीन हिल्स पर टिका चैल प्रकृति का अनुपम उपहार है।
सिद्ध बाबा के मंदिर में सिर झुकाए बिना कोई यहाँ से नहीं जाता। यहाँ के महाराज ने इस ख़ूबसूरत मंदिर का निर्माण करवाया था।
चैल वाइल्डलाइफ सैंचुरी में घोरल, कक्कर, सांभर, लाल जंगली लोमड़ी जैसे जानवर देखे जा सकते हैं। यहीं पर खलीज और चीर जैसे अनोखे पक्षियों को भी उड़ते देख सकते हैं।
1893 में बने क्रिकट ग्राउंड को विश्व के सबसे ऊँचे क्रिकट पिच और पोलो ग्राउंड के रूप में जाना जाता है।
फिशिंग के प्रेमी यहाँ से क़रीब 29 किलोमीटर दूर गौरा के पास गिरि नदी में इसका लुत्फ उठाते हैं।
कंडाघाट और चैल के बीच साधु पुल घुमने आए लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट जैसा है।

केम्मण्णुगुंडि
केम्मण्णुगुंडि भारत के कर्नाटक राज्य के चिकमंगलूर ज़िले से 55 किलोमीटर की दूरी पर पहाड़ी पर स्थित एक हिल स्टेशन है। यहाँ पहुँचने के लिए बसों की अच्छी सुविधा है। यहाँ ठहरने के लिए पर्याप्त होटल व बंगले हैं।
नामकरण
लाल मिट्टी और जलप्रपात से बनी गहरी घाटी के चलते ही इस का नाम केम्मण्णुगुंडि पड़ा है। वेसे इसे कृष्णराजेंद्र गिरिधाम के नाम से भी पुकारा जाता है।
इतिहास
अतीत में मैसूर के राजा नाल्वडी कृष्णराज वोड्यार ने इसे गरमियों में अपने रहने का स्थान बनाया था। अत: उन्होंने इसे विशेष रूप में विकसित भी करवाया था। उस के बाद अंग्रेज़ अधिकारियों ने भी इसे अपनी सुविधा के अनुसार विकसित करवाया।
पर्यटन
पर्यटन व नवदंपतियों के लिए एकांत में बैठ कर समय बिताने का सुन्दर स्थान केम्मण्णुगुंडि है। शहर के कोलाहल और प्रदूषण रहित इस स्थान पर आकर पर्यटन व नवदंपतियों अपने को भूल जाते हैं इसलिए इस पहाड़ी पर्यटन स्थल की प्रशंसा करने में कवियों ने कोई कंजूसी नहीं दिखाई। यहाँ के सुरम्य स्थलों की कई फ़िल्मों में शूटिंग की गई है। यहाँ सुन्दर प्राकृतिक नज़ारे हैं, जल-प्रपात हैं, बड़े-बड़े बाग़-बगीचे हैं। इन के अलावा यहाँ का मौसम ठंडा रहता है।

शृंगारपुर झरना
4,705 फुट की ऊँचाई पर पहुँचते ही सैलानियों का स्वागत शृंगारपुर नाम का एक झरना करता है। इस पहाड़ पर रमणीक नजारों की इस क़दर भरमार है कि सैलानी कैमरे में अपने इन नजारों को कैद कर लेते हैं। रंगबिरंगे फूल यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं। यहाँ फूलों की तरह विविध रंगों वाले पक्षी भी देखने को मिलते हैं।
केम्मण्णुगुंडि के पार्क
कृषि विभाग द्वारा निर्मित यहाँ के पार्क बहुत सुन्दर लगते है। पार्क के आसपास का वातावरण नयनाभिराम नज़ारे पेश करता है। यहाँ के सौंदर्य को शब्दों में प्रकट करना मुश्किल है। केम्मण्णुगुंडि के विहंगम नजारों को आँखों में भरने के लिए प्रमुख स्थल है, जैड पौइंट। हार्टिकल्चर विभाग के अतिथिगृह से यहाँ तक पहुँचने के लिए 30 मिनट का टेड़ामेढ़ा जंगली रास्ता है। चहलकदमी करते हुए जब आप जैड पौइंट की ओर बढ़ते हैं तो रास्ते में आप का स्वागत एक जलप्रपात करता है। यह जलप्रपात ऊपर से छोटा दिखता है, पर नीचे बहुत गहराई में जा कर गिरता है। यहाँ से आगे बढ़ने पर जैड आकार का जैड पौइंट देखने को मिलता है। यहाँ पहाड़ की चोटियाँ, जंगल और झरनों के दृश्य बेहद रमणीक लगते हैं।

केम्मण्णुगुंडि के जलप्रपात
केम्मण्णुगुंडि में 2 प्रमुख जलप्रपात हैं। यहाँ के हेब्बे जलप्रपात तक जाना ही अपने आप में एक साहस का काम है। बड़े-बड़े पत्थरों वाले ऊबड़खाबड़ रास्ते पर चलना एक अद्भुत अनुभव लगता है। वेसे यहाँ पहुँचने के लिए किराए पर जीप भी मिलती है। जीप से जाने पर 10 किलोमीटर के बाद 1 किलोमीटर का फासला पैदल ही चलना पड़ता है। यहाँ के सुन्दर नजारों को निहारते हुए यह फासला कब तय हो जाता है, पता ही नहीं चलता।
हेब्बे जलप्रपात
इस तरह के घने जंगलों व प्राकृतिक नजारों के बीच से जाते हुए हेब्बे जलप्रपात तक पहुँचना अपने में एक सुन्दर अनुभव होता है। हेब्बे जलप्रपात ही दोड्ड हेब्बे (बड़ा हेब्बे), थिक्क हेब्बे (छोटा हेब्बे) नाम के 2 झरनों में प्रवाहित होता है। पहले 121 मीटर ऊपर से झरने के रूप में गिर कर, बाद में चट्टानों के ऊपर से 60.5 मीटर पर गिर कर छोटे हेब्बे के रूप में प्रवाहित होता है। ये दोनों झरने दूर से देखने पर एक मोमबत्ती की तरह दिखते हैं। थिक्क हेब्बे (छोटा हेब्बे) तक सैलानी जा सकते हैं पर दोड्ड हेब्बे की तरफ़ जाना मुश्किल है और ऊपर जाना तो मौत को दावत देने से कम नहीं।
कल्लतगिरी और कालहस्ती जलप्रपात
केम्मण्णुगुंडि में एक और आर्कषक जलप्रपात है जो यहाँ से 12 किलोमीटर की दूरी पर तरीकेरे जाते समय रास्ते में पड़ता है। इस जलप्रपात को कल्लतगिरी और कालहस्ती जलप्रपात के नाम से भी लोग जानते हैं। यह जलप्रपात 45 मीटर ऊपर से 3 अलग-अलग धाराओं के रूप में गिरता है। इस तरह रोमांचक पर्यटन के लिए केम्मण्णुगुंडि एक बेहतरीन स्थल है। पर्यटक एवं नवदंपती यहाँ आकर बिताया समय आजीवन याद रखते हैं।
गंगटोक
गंगटोक भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित सिक्किम की राजधानी है। यह पूर्वोत्तर भारत में 1,700 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। सिक्किम अपने ऐतिहासिक मठों तथा प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। गंगटोक देश के प्रमुख महत्त्वपूर्ण हिल स्टेशनों में एक है। यह शहर पारम्परिकता और आधुनिकता का मिश्रण है। गंगटोक समुद्र तल से 1,547 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ बौद्ध धर्म से संबंधित बहुत-से महत्वूपर्ण स्थान हैं। यहाँ के मठ, स्तूप तथा प्राकृतिक सुंदरता के कारण गंगटोक की यात्रा आने वाले पर्यटकों के मन में सदा सुरक्षित रह सकती है।
राजधानी
सिक्किम नेपाल और भूटान की सीमा पर स्थित है। 19वीं शताब्दी में गंगटोक को यहाँ की राजधानी बनाया गया था। यह सिक्किम के दक्षिणी भाग में स्थित है। गंगटोक शहर रानीपुल नदी के तट पर बसा हुआ है। इस शहर से पूरी कंचनजंघा श्रेणी को देखा जा सकता है। यहाँ के लोग कंचनजंघा को देवी के रूप में पूजते हैं। इस शहर में वर्ष भर वर्षा होती है। इस कारण यहाँ का मौसम बड़ा ही सुहाना हल्का ठंडा रहता है। पर्यटक यहाँ वर्ष भर घूमने आ सकते हैं।

राजतंत्र की समाप्ति (1975) से पहले यह सिक्किम राज्य का प्रशासनिक केन्द्र था, जिसे भारत में शामिल करके 1975 में राज्य का दर्जा दिया गया। सिक्किम राज्य में, लोकप्रिय शहरों सहित ज्यादातर शहरों के पास उचित ऐतिहासिक जानकारी की कमी है। और ऐसा ही है गंगटोक। शहर के इतिहास के बारे में ज्यादा कुछ ज्ञात नहीं है। हालांकि, पहले के रिकॉर्ड की तिथि जो गंगटोक के अस्तित्व के बारे में बात करती है वो 1716 का साल है।
उस साल हर्मिटिक गंगटोक मठ का निर्माण हुआ था। और जब तक शहर में प्रसिद्ध एंचेय मठ का निर्माण हुआ, गंगटोक काफ़ी अनन्वेषित था। हालांकि, वर्ष 1894 में इस जगह को सिक्किम की राजधानी घोषित किये जाने के साथ इसका महत्व बढ़ना शुरू हुआ। गंगटोक में कुछ आपदायें और भूस्खलन देखे गये, जिनमें से एक सबसे बड़ा 1977 में हुआ था। उसमें करीब 38 लोग मारे गए और कई इमारतें नष्ट हो गयीं थीं। शहर ओग गंगटोक पहाड़ी के एक तरफ स्थित है।
भौगोलिक तथ्य
यहाँ बुद्ध की प्रतिमा 1676 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, गंगटोक निचले हिमालय में पाया जाता है। शहर 27.33 ° उत्तर 88.62 ° पूर्व पर स्थित है और पहाड़ी के किनारे पर एक छोर पर राज्यपाल के निवास और अन्य पर एक महल स्थित है। गंगटोक के पूर्व और पश्चिम की ओर क्रमशः रोरो चू और रानी खोला झरने बहते हैं। ये धारायें रानीपुल से मिलती हैं जो आगे दक्षिण में बहती हैं। गंगटोक में, ढलानें भूस्खलन के प्रति संवेदनशील हैं, इसके साथ ही साथ से सिक्किम के अन्य भागों में प्रीकैम्ब्रियान चट्टानों में बेलबूटेदार फाईलाइट और सिस्ट होते हैं। और प्राकृतिक नदियों और मानवनिर्मित झरनों में जल प्रवाह भुस्खलन के खतरे को बढ़ाते हैं।

दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट कंचनजंगा गंगटोक के पश्चिमी ओर से देखी जा सकती है। शहर में जलवायु पर्यटक घूमने के लिये साल में कभी भी गंगटोक को चुन सकते हैं, क्योंकि यहां की जलवायु साल भर तक खुशनुमा रहती है। शहर में मानसून प्रभावित उपोष्णकटिबंधीय जलवायु है और गर्मी, सर्दी, मानसून, शरद ऋतु और वसंत के मौसम वैसे ही हैं, जैसे अधिकांश अन्य शहरों में हैं। सर्दियों में यहां बहुत ठंड होती है 1990, 2004, 2005, और 2011 में इस जगह पर बर्फबारी भी हुई थी। मॉनसून और सर्दियों में मौसम कोहरे से भरा रहता है।
उद्योग और व्यापार
गंगटोक मक्का, चावल, दलहन और संतरों का विपणन केन्द्र है। 1962 में तिब्बत से लगने वाली सीमा को बंद किए जाने से पहले यह 21 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित नाथुला[2] के ज़रिये भारत तिब्बत व्यापार मार्ग का एक महत्त्वपूर्ण बिंदु था। गंगटोक[3] ढलानों पर अवस्थित है, जहाँ सीढ़ीदार खेतों में व्यापक तौर पर मक्का की खेती होती है। यहाँ के महत्त्वपूर्ण निर्यात उत्पाद इलायची और उपोष्णकटिबंधीय फलों का सरकारी उद्यान है। दक्षिण में तादोंग में प्रायोगिक कृषि केन्द्र स्थित है।

संस्कृति
गंगटोक में प्रचलित संस्कृति खूबसूरत और अनूठी है। शहर लोकप्रिय हिन्दू त्योहार दीवाली, दशहरा, होली और क्रिसमस की तरह विभिन्न स्थानीय त्योहार भी मनाता है। गंगटोक में तिब्बतियों के लिए नववर्ष समारोह जनवरी और फरवरी के आसपास होता है। उसे लोसर कहा जाता है और यह पारंपरिक 'शैतान डांस' के साथ मनाया जाता है। शहर में लेपचाओं और भूटिया के लिए नया साल जनवरी में शुरू होता है। गंगटोक में माघ संक्रान्ति और रामनवमी भी दो महत्वपूर्ण नेपाली त्योहार हैं, जो धूम धाम से मनाये जाते हैं। कुछ अन्य उत्सव, जो गंगटोक में लोग मनाते हैं वो हैं दलाई लामा का जन्मदिन द्रुपका तेशी, छोटरुल ड्यूचेन, बुद्ध जयंती, लूसोंग, सागा दावा, लबाब ड्यूचेन और भुमचू।

क्या खायें
यहां सबसे लोकप्रिय भोजन मोमोज़ है। यह बीफ, पोर्क और पकी हुई सब्जियों को आटे में लपेट कर भांप में पकाया जाता है और सूप के साथ परोसा जाता है। यहाँ एक और लोकप्रिय भोजन है, जो नूडल्स से बनता है। गंगटोक में उपलबध नूडल से बने अन्य लोकप्रिय भोजनों में थुपका, चाउमिन, थनथुक, फकथू वानटन और ग्याथुक शामिल हैं।
इसके अलावा, सिक्किम पर्यटन विभाग दिसंबर के महीने में गंगटोक में हर साल एक वार्षिक खाद्य एवं संस्कृति उत्सव का आयोजन करता है। इस उत्सव में सिक्किम के बहु सांस्कृतिक व्यंजनों के स्टॉल लगाये जाते हैं, जहां पारंपरिक ढंग से उन्हें सजाया जाता है. इस मौके पर दर्शकों के मनोरंजन के लिये संगीत एवं लोक नृत्य के प्रदर्शन किये जाते हैं। यह समारोह शहर में एमजी मार्ग पर टाइटैनिक पार्क में आयोजित किया जाता है।
यातायात और परिवहन
गंगटोक से लाहुंग और लाचेन होते हुए उत्तरी सिक्किम राजमार्ग (1962) तिब्बत की सीमा तक जाता है और राष्ट्रीय राजमार्ग दक्षिण पश्चिम दिशा में भारत की ओर जाता है। गंगटोक वायु, रेल या सड़क मार्ग के माध्यम से गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

गंगटोक में 'नामग्याल इंस्टिट्यूट ऑफ़ तिब्बतोलॉज़ी' (1958) नामक शोध केन्द्र है। जिसमें बौद्ध धर्म की महायान शाखा से संबंधित पुस्तकों और दुर्लभ पांडुलिपियों का विश्व का विशालतम संग्रह मौजूद है। गंगटोक में एक अस्पताल, माध्यमिक विद्यालय, अदालत और कुछ आधुनिक दुकानें, होटल व सिनेमाघर भी हैं।

गंगटोक में ऑर्किड अभयारण्य नामक एक स्थल है, जिसमें सिक्किम में पाए जाने वाले 454 प्रजातियों के ऑर्किड हैं। सोने के गुंबद वाले स्तूप से युक्त दो-द्रूल चोर्टेन है, जिसमें 108 प्रार्थना चक्र हैं और लघु उद्योग संस्थान 'कॉटेज इंडस्ट्रीज़ इंस्टिट्यूट' (1957) भी यहाँ अवस्थित हैं। अन्य पर्यटन स्थलों में चोग्याल का महल गणेश टोक, हनुमान टोक, इंचे मठ, मृग विहार चिड़ियाघर और ताशी व्यू पॉइंट शामिल हैं। विख्यात रूमटेक बौद्ध मठ यहाँ से 8 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है और निकटस्थल लक्षियामा में शाही अंत्येष्टि स्थल स्थित है।

सोमगो झील
रूमटेक मठ
इनहेंची मठ
दो द्रूल चोर्टेन
ऑर्चिड अभयारण्य
ताशी लिंग
टिसुक ला खंग
पिलींग
पेमायनस्ती मठ
एमजी मार्ग
जनसंख्या
यहाँ की आबादी में नेपाली, तिब्बती, लेप्चा और भारतीय लोग शामिल हैं। 2001 की जनगणना के अनुसार इस शहर की जनसंख्या 29,162 है, और पूर्वी ज़िले की जनसंख्या 2,44,790 है। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में गंगटोक की जनसंख्या 98,658 थी। इस जनसंख्या में 53% पुरुष और 47% महिला आबादी शामिल है। भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान नास्तिक भारतीय नेपाली गंगटोक में जाकर बस गये और यह वे लोग हैं, जो शहर में बहुसंख्यक हैं। वहीं स्थानीय लेपचा और भूटिया संख्या में काफ़ी कम हैं। और कई तिब्बति इस जगह से चले गये। गंगटोक की औसत साक्षरता दर 82.17% है, जो राष्ट्रीय औसत 74% की तुलना में अधिक है।

माउंट आबू
माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। समुद्र तल से 1220 मीटर की ऊँचाई पर स्थित माउंट आबू को राजस्थान का स्वर्ग भी माना जाता है। नीलगिरि की पहाड़ियों पर बसे माउंट आबू की भौगोलिक स्थित और वातावरण राजस्थान के अन्य शहरों से भिन्न व मनोरम है। यह स्थान राज्य के अन्य हिस्सों की तरह गर्म नहीं है। माउंट आबू हिन्दू और जैन धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल है। यहाँ का ऐतिहासिक मंदिर और प्राकृतिक ख़ूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है।
इतिहास
गुर्जर तथा अर्बुदा-पर्वत
गुर्जर तथा अर्बुदा-पर्वत
अर्बुदा (माउन्ट आबू) क्षेत्र के आस पास मध्यकाल में गुर्जरों का निवास रहा है। बहुत से शिलालेखों जैसे धनपाल की तिलकमंजरी, में गुर्जरों तथा अर्बुदा पहाड़ का उल्लेख मिलता है।[1]6वीं सदी के बाद इन गुर्जरों ने राजस्थान तथा गुजरात के विभिन्न भागों में अपना राज्य स्थापित किया था। इस कारण ब्रिटिश काल से पहले, गुजरात तथा राजस्थान को सम्मिलित रुप से गुर्जरदेश या गुर्जरत्रा (गुर्जर से रक्षित देश) कहा जाता था।[2]
पुराण तथा अर्बुदा-पर्वत
पौराणिक कथाओं के अनुसार हिन्दू धर्म के तैंतीस करोड़ देवी देवता इस पवित्र पर्वत पर भ्रमण करते हैं। यह भी कहा जाता है कि महान् संत वशिष्ठ ने पृथ्वी से असुरों के विनाश के लिए यहाँ यज्ञ का आयोजन किया था। जैन धर्म के चौबीसवें र्तीथकर भगवान महावीर भी यहाँ आए थे। उसके बाद से माउंट आबू जैन अनुयायियों के लिए एक पवित्र और पूज्यनीय तीर्थस्थल बना गया। पुराणों में इस क्षेत्र को अर्बुदारण्य कहा गया है।

अंग्रेज़-काल
ऐसा कहा जाता है कि सिरोही के महाराजा ने माउंट आबू को राजपूताना मुख्यालय के लिए अंग्रेज़ों को पट्टे पर दे दिया। ब्रिटिश शासन में माउंट आबू मैदानी इलाकों की गर्मियों से बचने के लिए अंग्रेज़ों का पसंदीदा स्थान रहा था। माउंट आबू शुरू से ही साधु संतों का निवास स्थान रहा है।

जैन वास्तुकला के सर्वोत्कृष्ट उदाहरण-स्वरूप दो प्रसिद्ध संगमरमर के बने मंदिर जो दिलवाड़ा या देवलवाड़ा मंदिर कहलाते हैं इस पर्वतीय नगर के जगत् प्रसिद्ध स्मारक हैं। विमलसाह के मंदिर को एक अभिलेख के अनुसार राजा भीमदेव प्रथम के मंत्री विमलसाह ने बनवाया था। इस मंदिर पर 18 करोड़ रुपया व्यय हुआ थे।
सांस्कृतिक जीवन
माउंट आबू के सांस्कृतिक जीवन की झलक त्योहारों और उत्सवों पर ही देखने को मिलती है। प्रतिवर्ष जून में होने वाले समर फेस्टीवल यानी ग्रीष्म महोत्सव में तो यहाँ जैसे पूरा राजस्थान ही सिमट आता है। रंग-बिरंगी परंपरागत वेशभूषा में आए लोक कलाकारों द्वारा लोकनृत्य और संगीत की रंगारंग झांकी प्रस्तुत की जाती है। घूमर, गैर और धाप जैसे लोक नृत्यों के साथ डांडिया नृत्य देख सैलानी झूम उठते हैं। तीन दिन चलने वाले इस महोत्सव के दौरान नक्की झील में बोट रेस का आयोजन भी किया जाता है। शामे कव्वाली और आतिशबाजी इस फेस्टिवल का ख़ास हिस्सा हैं।

निकटतम हवाई अड्डा उदयपुर यहाँ से 185 किलोमीटर दूर है। उदयपुर से माउंट आबू पहुँचने के लिए बस या टैक्सी की सेवाएँ ली जा सकती हैं।
रेल मार्ग
नज़दीकी रेलवे स्टेशन आबू रोड 28 किलोमीटर की दूरी पर है जो अहमदाबाद, दिल्ली, जयपुर और जोधपुर से जुड़ा है। माउंट आबू की पहाड़ से 50 मील उत्तर-पश्चिम में भिन्नमाल स्थित है।
सड़क मार्ग
माउंट आबू देश के सभी प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग के जरिए जुड़ा है। दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे से माउंट आबू के लिए सीधी बस सेवा है। राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें दिल्ली के अलावा अनेक शहरों से माउंट आबू के लिए अपनी सेवाएं मुहैया कराती हैं।
पर्यटन
माउंट आबू में अनेक पर्यटन स्थल हैं। माउंट आबू हिन्दू और जैन धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल है। माउंट आबू के ऐतिहासिक मंदिर और प्राकृतिक ख़ूबसूरती पर्यटको को अपनी ओर खींचती है।

माउंट आबू कों दिलवाड़ा के मंदिरों के अलावा अन्य कई ऐतिहासिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है। वैसे तो साल भर पर्यटनों का जमावड़ा यहां रहता हैं। लेकिन गर्मियों के मौसम में पर्यटकों की संख्या में इजाफ़ा हो जाता है। गुरु शिखर, सनसेट प्वाइंट, टोड रॉक, अचलगढ़ क़िला और नक्की झील प्रमुख आकर्षणों में से हैं। यहां की साल भर रहने वाली हरियाली पर्यटकों को ख़ासी भाती है। इसका निर्माण झील के आसपास हुआ है और चारों ओर से यह पर्वतीय क्षेत्र जंगलों से घिरा है।
रानीखेत
रानीखेत उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा ज़िले के अंतर्गत एक पहाड़ी पर्यटन स्थल है। देवदार और बलूत के वृक्षों से घिरा रानीखेत बहुत ही रमणीक एक लघु हिल स्टेशन है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से 85 किमी. की दूरी पर स्थित यह अच्छी पक्की सड़क से जुड़ा है। इस स्थान से हिमाच्छादित मध्य हिमालयी श्रेणियाँ स्पष्ट देखी जा सकती हैं। प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग रानीखेत समुद्र तल से 1824 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। छावनी का यह शहर अपने पुराने मंदिरों के लिए मशहूर है। उत्तराखंड की कुमाऊं की पहाड़ियों के आंचल में बसा रानीखेत फ़िल्म निर्माताओं को भी बहुत पसन्द आता है। यहां दूर-दूर तक रजत मंडित सदृश हिमाच्छादित गगनचुंबी पर्वत, सुंदर घाटियां, चीड़ और देवदार के ऊंचे-ऊंचे पेड़, घना जंगल, फलों लताओं से ढके संकरे रास्ते, टेढ़ी-मेढ़ी जलधारा, सुंदर वास्तु कला वाले प्राचीन मंदिर, ऊंची उड़ान भर रहे तरह-तरह के पक्षी और शहरी कोलाहल तथा प्रदूषण से दूर ग्रामीण परिवेश का अद्भुत सौंदर्य आकर्षण का केन्द्र है।रानीखेत से सुविधापूर्वक भ्रमण के लिए पिण्डारी ग्लेशियर, कौसानी, चौबटिया और कालिका पहुँचा जा सकता है। चौबटिया में प्रदेश सरकार के फलों के उद्यान हैं। इस पर्वतीय नगरी का मुख्य आकर्षण यहाँ विराजती नैसर्गिक शान्ति है।
स्थिति
रानीखेत, उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा ज़िले में है। रानीखेत समुद्र तल से 1824 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। रानीखेत कुमाऊँ के अल्मोड़ा ज़िला के अंतर्गत आने वाला एक छोटा पर एक सुन्दर पर्वतीय नगर हैं। रानीखेत में ज़िले की सबसे बड़ी सेना की छावनी स्थापित हैं, जहाँ सैनिकों को प्रशिक्षित किया जाता हैं। रानीखेत की दूरी नैनीताल से 63 किमी, अल्मोड़ा से 50 किमी, कौसानी से 85 किमी और काठगोदाम से 80 किमी हैं। मनोरम पर्वतीय स्थल रानीखेत लगभग 25 वर्ग किलोमीटर में फैला है। कुमाऊं क्षेत्र में पड़ने वाले इस स्थान से लगभग 400 किलोमीटर लंबी हिमाच्छादित पर्वत-श्रृंखला का ज़्यादातर भाग दिखता हैं। इन पर्वतों की चोटियां सुबह-दोपहर-शाम अलग-अलग रंग की मालूम पड़ती हैं।

एक किवदंती के अनुसार रानीखेत का नाम रानी पद्मिनी के कारण पड़ा। रानी पद्मिनी राजा सुखदेव की पत्नी थीं, जो वहां के राज्य के शासक थे। रानीखेत की सुंदरता देख राजा और रानी बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने वहीं रहने का फैसला कर किया। रानीखेत के कई इलाकों पर कुमांऊनी का शासन था पर बाद में यह ब्रिटिश शासकों के हाथ में चला गया। अंग्रेजों ने रानीखेत को छुट्टियों में मौज-मस्ती के लिए हिल स्टेशन के रूप में विकसित किया और 1869 में यहां कई छावनियां बनवाईं जो अब 'कुमांऊ रेजीमेंटल सेंटर' है। इस पूरे क्षेत्र की मोहक सुंदरता का अनुमान कभी नीदरलैण्ड के राजदूत रहे वान पैलेन्ट के इस कथन से लगाया जा सकता है- जिसने रानीखेत को नहीं देखा, उसने भारत को नहीं देखा। कहा जाता है कि सैकड़ों वर्ष पहले कोई रानी अपनी यात्रा पर निकली हुई थीं। इस क्षेत्र से गुजरते समय वह यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से मोहित होकर रात्रि-विश्राम के लिए रुकीं। बाद में उन्हें यह स्थान इतना अच्छा लगा कि उन्होंने यहीं पर अपना स्थायी निवास बना लिया। चूंकि तब इस स्थान पर छोटे-छोटे खेत थे, इसलिए इस स्थान का नाम 'रानीखेत' पड़ गया। अंग्रेज़ों के शासनकाल में सैनिकों की छावनी के लिए इस क्षेत्र का विकास किया गया। क्योंकि रानीखेत कुमाऊं रेजिमेन्ट का मुख्यालय है, इसलिए यह पूरा क्षेत्र काफ़ी साफ-सुथरा रहता है। यहां का बाज़ार तो अद्भुत है। पहाड़ के उतार (यानी खड़ी चढ़ाई) पर बना हुआ। इसलिए इसे 'खड़ा बाज़ार' कहा जाता है।

मौसम
रानीखेत में गर्मी के दिनों में मौसम सामान्य, जुलाई से लेकर सितम्बर तक का मौसम बरसात का और फिर नवंबर से फरवरी तक बर्फबारी और ठंड वाला होता है। रानीखेत का हर मौसम घूमने का आनंद देता है। वैसे तो रानीखेत साल में कभी भी जा सकते हैं लेकिन सबसे अच्छा समय है मार्च से जून तक का होता है। अगर आप ठंड में जाना चाहें तो सितम्बर से नवंबर के बीच जाएं, जब वहां का मौसम सबसे बढ़िया होता है।

भाषा
रानीखेत में मुख्यतः दो भाषाएं बोली जाती हैं-

कुमांऊनी
हिन्दी।
पर्यटन
रानीखेत की सुंदरता को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। दूर-दूर तक फैली घाटियां, घने जंगलों में सरसराते चीड़ के पेड़ यहां की सुंदरता में चार चांद लगते हैं। दुनिया भर से हर साल लाखों की संख्या में सैलानी यहां मौज-मस्ती करने के लिए आते हैं। रानीखेत से 6 किलोमीटर की दूरी पर गोल्फ का विशाल मैदान है। उसके पास ही कलिका में कालीदेवी का प्रसिद्ध मंदिर भी है। द्वाराहाट के पास ही 65 मंदिर बने हुए हैं, जो कि तत्कालीन कला के बेजोड़ नमूनों के रुप में विख्यात हैं। बद्रीकेदार मंदिर, गूजरदेव का कलात्मक मंदिर, दूनागिरि मंदिर, पाषाण मंदिर और बावड़िया यहां के प्रसिद्ध मंदिर हैं। द्वाराहाट से 14 किलोमीटर की दूरी पर दूनागिरी मंदिर है। यहां से आप बर्फ से ढकी चोटियों को देख सकते हैं। दूनागिरी में चोटी पर दुर्गाजी समेत कई अन्य मंदिर भी हैं, जहां पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में आते हैं। इसके कुछ ही दूरी पर शीतलाखेत है, जो पर्यटक गांव के नाम से जाना जाता है। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां पर दिखने वाले खूबसूरत नज़ारे पर्यटकों को खूब भाते हैं। रानीखेत से लगभग सात किलोमीटर दूरी पर है- कलिका मंदिर। यहां माँ काली की पूजा की जाती है। यहां पर पौधों की बहुत ही बढ़िया नर्सरी भी हैं। ऊपर में गोल्फ कोर्स है और उसके पीछे बर्फ से ढंका हुआ पहाड़ बहुत ही मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। रानीखेत में इसके अलावा और भी मनोरम स्थल है। यहां का बालू बांध मछली पकड़ने के लिए प्रसिद्ध है। रानीखेत से थोड़ी-थोड़ी दूरी पर भ्रमण करने की भी कई जगह हैं जैसे अल्मोड़ा जहां हिमालय पहाड़ों का सुंदर दृश्य मन को मोह लेता है। रानीखेत का चौबटिया गार्डन पर्यटकों की पहली पसंद है। इसके अलावा यहां का सरकारी उद्यान और फल अनुसंधान केंद्र भी देखे जा सकता है। इनके पास में ही एक वाटर फॉल भी है। कम भीड़-भाड़ और शान्त माहौल रानीखेत को और भी ख़ास बना देता है।

प्रमुख दर्शनीय स्थल
माँ कलिका मंदिर
गोल्फ़ कोर्स
चौबटिया गार्डन
बिन्सर महादेव मंदिर
कटारमल सूर्य मन्दिर
हेड़ाखान मंदिर
द्वाराहाट
झूला देवी मंदिर
कुमाऊँ रेजिमेंट का संग्रहालय
गोल्फ़ कोर्स
चौबटिया गार्डन
बिन्सर महादेव मंदिर
कटारमल सूर्य मन्दिर
हेड़ाखान मंदिर
द्वाराहाट
झूला देवी मंदिर
कुमाऊँ रेजिमेंट का संग्रहालय
अन्य दर्शनीय स्थल
रानीखेत में कई दर्शनीय स्थल हैं, जिनमें से प्रमुख निम्नलिखित हैं-

उपत
रानीखेत में शहर से 5 किलोमीटर दूर (अल्मोड़ा जाने वाले रास्ते में) चीड़ के घने जंगल के बीच (6000 फुट की ऊंचाई पर) उपत नामक स्थान पर एक विश्व प्रसिद्ध गोल्फ मैदान है। यहां प्राय: फ़िल्मों की शूटिंग होती रहती है। कोमल हरी घास का यह सुंदर मैदान नौ छेदों वाला हैं। ऐसा मैदान बहुत कम देखने को मिलता है। यहां खिलाड़ियों के रहने के लिए एक सुंदर बंगला बना हुआ है, जहां से दूर तक फैले हिमाच्छादित पर्वतों को देखना बहुत ही अच्छा लगता हैं।
हरबेरियम
प्रसिद्ध वनस्पति-शास्त्री राम जी लाल द्वारा स्थापित इस हरबेरियम (वनस्पति संग्रहायल) में तरह-तरह की वनस्पतियों व जड़ी-बूटियों का अद्भुत संग्रह प्रदर्शनार्थ रखा गया हैं। पूरे भारत में यह अपनी तरह का एक अलग हरबेरियम हैं।
द्वाराहाट
रानीखेत से 38 किलोमीटर दूर स्थित यह स्थान ऐतिहासिक कारणों से अधिक महत्वपूर्ण हैं। सैकड़ों वर्ष पूर्व यहां पर जिस कत्यूरी राजवंश का शासन था। उनके राजाओं द्वारा बनवाए गए 55 मंदिर यहां पर हैं। इनकी वास्तुकला और स्थापत्य कला देखने लायक हैं। वैसे, यहां का प्राकृतिक सौंदर्य भी मोहित करता है।

शीतलाखेत
रानीखेत से 35 किलोमीटर दूर स्थित यह स्थान अब एक अच्छे पर्यटन-स्थल के रूप में विकसित हो रहा हैं। यहां से हिमाच्छादित के सुंदर दृश्यों को देखना बहुत ही अच्छा लगता हैं। ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां से नीचे का नज़ारा अत्यंत लुभावना दिखता हैं।
मजखली
रानीखेत से 13 किमी. की दूरी पर स्थित मजखली में पर्यटक हिमालय को नजदीक से देखने के लिए जाते हैं। 26500 फीट ऊंचा त्रिशूल पर्वत यहां से टॉवर के समान प्रतीत होता है।
सुरईखेत
द्वाराहाट से 15 किलोमीटर दूर यह स्थान एक सुंदर मैदान के कारण अधिक लोकप्रिय है, जो एक पहाड़ के शिखर पर स्थित हैं। यहां से द्वाराहाट, त्रिशूल, पांडुखोली, दूनागिरि आदि पहाड़ों के मनोरम रूप-रंग को देखा जा सकता हैं।
नंदा देवी मेला
नंदा देवी मेला रानीखेत का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक मेला है। इसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। इसकी शुरुआत सोलहवीं शताब्दी में राजा कल्याण चंद ने की थी। सितम्बर के समय लगने वाला यह मेला देवी नंदा और सुनंदा को समर्पित होता है। यह मेला कई जगह लगाया जाता हैं जैसे अल्मोड़ा, नैनीताल, दांडीधारा और रानीखेत। इसमें सबसे ज्यादा प्रसिद्ध मेला अल्मोड़ा और रूपकुंड का होता हैं।

कैसे जाएं
काठगोदाम रेलवे स्टेशन यहां से 85 किलोमिटर की दूरी पर हैं। रानीखेत दिल्ली से 279 किलोमीटर की दूरी पर है। एक बार अल्मोड़ा पहुंच कर आपको रानीखेत के लिए सीधे बस सेवा मिल जाएगी। रानीखेत जाने के लिए आपके पास बहुत से विकल्प हैं। जैसे हवाई, रेल या सड़क मार्ग से। अगर आप हवाई जहाज से जाना चाहते हैं, तो पंतनगर के हवाई हड्डे पर उतरना पड़ेगा, क्योंकि यहां का भी निकटतम हवाई अड्डा वही हैं। वहां से रानीखेत की 119 किलोमीटर की दूरी टैक्सी वगैरह से तय करनी पड़ेगी। अगर आप रेलगाड़ी से यात्रा करना चाहते हैं, तो काठगोदाम स्टेशन तक जा सकते हैं, क्योंकि रानीखेत का निकटतम रेलवे स्टेशन वही हैं। वहां से रानीखेत की 84 किलोमीटर की दूरी परिवहन निगम की बस या टैक्सी से तय की जा सकती हैं।

पंतनगर सबसे नजदीक हवाई अड्डा है, जहां से रानीखेत119 किलोमीटर दूर है।
पंतनगर सबसे नजदीक हवाई अड्डा है, जहां से रानीखेत119 किलोमीटर दूर है।
रेल मार्ग
आप चाहें तो रेल मार्ग से भी जा सकते हैं। निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम हैं।
आप चाहें तो रेल मार्ग से भी जा सकते हैं। निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम हैं।
सड़क मार्ग
रानीखेत की सड़कें कई जगहों से जुड़ी हैं। लिहाजा सड़क परिवहन सबसे बेहतर विकल्प है।

रानीखेत जाने व घूमने के लिए ठंड और बरसात का समय ठीक नहीं रहता। अत: बेहतर होगा कि आप वहां अप्रैल के प्रारंभ से जून के मध्य या सितंबर के मध्य से नवंबर के मध्य तक के समय में ही जाएं।

शिलांग
शिलांग शहर मेघालय राज्य की राजधानी, पूर्वोत्तर भारत में है। शिलांग 1,520 मीटर की ऊँचाई पर शिलांग पठार पर स्थित है। 1864 में यह पहली बार महत्त्वपूर्ण बना, जब इसे चेरापूंजी की जगह ज़िला मुख्यालय बनाया गया। 1874 में इसे असम के नए प्रांत की राजधानी बनाया गया। इसने पूर्व-कैंब्रियन काल के एक प्रमुख पटिताश्म समूह पर अनूठी स्थिति हासिल की है; यह एक गिरि पिंड के मध्य भाग में स्थित है, जो भ्रंशों और अन्य विशेषताओं से युक्त है। शहर के चारों ओर अनेक जलप्रपात हैं।
इतिहास
1897 में आए भूकंप ने इस शहर को पूरी तरह तबाह कर इसे बिल्कुल नए ढंग से निर्मित करने के लिए विवश कर दिया। 1972 में इस क्षेत्र के अरुणाचल प्रदेश के केंद्र शासित प्रदेश बनने तक नॉर्थ ईस्ट फ़ंटियर एजेंसी (नेफ़ा) का मुख्यालय शिलांग में ही था। इसी वर्ष यह मेघालय राज्य की राजधानी बना। यह नया राज्य पहले असम राज्य का एक हिस्सा था। 20वीं सदी के पूर्वार्द्ध में मोटरगाड़ी के प्रवेश तक यहाँ पैदल यात्रा ही आवागमन का एक मात्र ज़रिया था। 1906 में यहाँ मोटरगाड़ी चलनी शुरू हुई।
अत्यधिक ऊँचाई पर बसे होने के कारण इसे 'दक्षिण का स्कॉटलैंड' कहा जाता है शिलांग का नाम शिल्लोंग देवता के नाम पर पड़ा है। ऐसा माना जाता है कि इस नगर के ऊपर शिल्लोंग चोटी पर इस देवता का निवास है। नवम्बर, 1823 में इस नगर पर ईस्ट इंडिया कम्पनी का क़ब्ज़ा हो गया। शिलांग पर सियेमों से पूर्व अहोम राजाओं का शासन था। मेघालय बनने तक शिलांग असम राज्य की राजधानी बना रहा। मेघालय राज्य की स्थापना 2 अप्रैल, 1970 को हुई। तब इसकी राजधानी शिलांग को बनाया गया तथा असम की नई राजधानी दिसपुर में स्थापित की गई।

आधुनिक शिलांग में वाहन अच्छी-ख़ासी संख्या में है। जो शहर में भीड़-भाड रास्ता जाम और प्रदूषण फैलाते हैं। भीड़ की एक वजह यह भी है कि असम के विभिन्न स्थानों से मिज़ोरम और त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग शहर से होकर गुजरता है।
कृषि और खनिज
शिलांग पूर्वोत्तर राज्यों के बड़े शहरों में से एक और कृषि उत्पादों का महत्त्वपूर्ण व्यापार केंद्र हैं। यहाँ के अनेक अनुसंधान केंद्रों में डेरी विज्ञान उद्यान विज्ञान रेशम उत्पादन संस्थान शामिल हैं। शहर से कुछ मी ल की दूरी पर उत्तर दिशा में बरपानी जल विद्युत घर स्थित है।

सांस्कृतिक क्रियाकलाप
यहाँ पर कुश्ती, फुटबॉल रस्साकशी, भारोत्तोलन और गॉल्फ़ जैसे खेल लोकप्रिय हैं। नृत्य त्योहार शहरी जीवन का महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं। यहां पर प्रत्येक वर्ष शिलांग महोत्सव का आयोजन होता है। इस क्षेत्र की ख़ासी जनजाति के लोगों ने अपनी संस्कृति व परंपरा को सुरक्षित रखा है।

प्रवास
शहरी और महानगरीय प्रभावों के बावजूद यहाँ मातृवंशीय व्यवस्था अभी भी क़ायम है। 1947 में भारत के विभाजन के समय शिलांग की तरफ बड़े पैमाने पर प्रवास हुआ। ज़्यादातर प्रवासी सिल्हट ज़िले के थे, जिसे पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) में शामिल कर लिया गया था।

2001 की जनगणना के अनुसार शिलांग शहर की कुल जनसंख्या 1,32,876 है; और छावनी क्षेत्र की कुल जनसंख्या 12,385 है।

पहलगाम
पहलगाम धरती पर स्वर्ग माने जाने वाले कश्मीर के सबसे ख़ूबसूरत हिल स्टेशनों में एक है। समुद्र तल से 2130 मीटर की ऊँचाई पर स्थित पहलगाम लिद्दर नदी और शेषनाग झील के मुहाने पर बसा है। अनंतनाग ज़िले में चारों ओर बर्फ़ से ढकी चोटियों, चमकते ग्लेशियर और छलछल करती नदी के बीच बसा पहलगाम सैलानियों के मन में अमिट छाप छोड़ता है।
पर्यटन स्थल
ममलेश्वर
ममलेश्वर
पहलगाम से 1 किमी की दूरी पर ममल गाँव स्थित है। यहाँ लिद्दर नदी के दूसरी तरफ ममलेश्वर नामक शिव का एक छोटा मंदिर है। इस मंदिर का संबंध 12 शताब्दी के राजा जयसीमा के काल से है। यह मंदिर कश्मीर के सबसे प्राचीन मंदिरों में एक है।
बैसारन
150 मीटर ऊंचा यह घास का मैदान पहलगाम से लगभग 5 किमी दूर है। पहलगाम और लिद्दर नदी के मनोरम नजार यहां से देखे जा सकते हैं। बैसारन पाइन के वनों और बर्फ़ से आच्छादित चोटियों से घिरा है।
तुलियन झील
यह झील बैसारन से 11 किमी की दूरी पर है। साल के अधिकांश समय बर्फ़ से ढकी चोटियों से घिरी यह ख़ूबसूरत झील 3353 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां के दृश्य सभी को आश्चर्यचकित कर देते हैं।
ओवेरा वन्यजीव अभयारण्य
32.27 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला यह अभयारण्य पहलगाम के निकट स्थित है। यहाँ बहुत-सी दुर्लभ और लुप्तप्राय पक्षियों और मेमल की प्रजातियों देखी जा सकती हैं।
मरतड
मतन गाँव में एक ऊँचे पठार पर स्थित मरतड मंदिर के अवशेष बड़ी संख्या में सैलानियों को आकर्षित करते हैं। मंदिर में स्थापित देवता की मूर्ति के नाम पर ही गाँव का नाम मतन या मरतड पड़ा। ललितादित्य मुख्तापिड़ा द्वारा बनवाया गया यह मंदिर कश्मीर के सबसे आकर्षण अवशेषों में है।
अरू
चहचहाते पक्षियों की आवाज, सरसराती ठंडी हवाओं और नीले आकाश के बीच बसा अरू समुद्र तल से 2408 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। शहरी जीवन से दूर लिद्दर नदी के किनारे बसा अरू हरा भरा और मैदानी इलाका है।
अचाबल
यह छोटा क़स्बा मुग़ल गार्डन के लिए प्रसिद्ध है। इस गार्डन को नूरजहाँ ने बनवाना शुरू करवाया था और इसे पूरा शाहजहाँ की पुत्री जहाँआरा ने 1640 में करवाया। इस गार्डन को कश्मीर के सबसे सावधानी से डिजाइन किए गए गार्डन में एक माना जाता है। कहा जाता है यह गार्डन नूरजहाँ का पसंदीदा आरामगाह था। एक झरने की तीन नहरों से गार्डन को पानी मिलता है। मुख्य नहर में कुछ आकर्षण फ़व्वारे हैं।
चंदनवाड़ी
पहलगाम से 16 किमी दूर स्थित चंदनवाड़ी अमरनाथ यात्रा का प्रारंभिक स्थान है जो सावन के महीने में शुरू होती है। अमरनाथ गुफा को शिव का घर माना जाता है। चंदनवाड़ी से 11 किमी की दूरी पर शेषनाग की पर्वतीय झील है। यहां से 13 किमी दूर पंचतरणी अमरनाथ यात्रा का अंतिम पडाव है। पंचतरणी से 6 किमी दूर अमरनाथ गुफा है।
हजन
चंदनवाड़ी मार्ग पर स्थित हजन एक ख़ूबसूरत पिकनिक स्थल है। इस स्थान की ख़ूबसूरती फ़िल्म निर्माताओं को काफ़ी लुभाती है। यहाँ की लोकेशन कई फ़िल्मों में देखी जा सकती है।
यातायात और परिवाहन
वायु मार्ग
पहलगाम का निकटतम हवाई अड्डा बडगाम ज़िले में हैं। यह हवाई अड्डा भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा है। इसके अतिरिक्त श्रीनगर हवाई अड्डा भी है।
रेल मार्ग
जम्मू और ऊधमपुर रेलवे स्टेशन, पहलगाम के निकटतम रेलवे स्टेशन है। भारत के अनेक शहरों से नियमित रेल जम्मू जाती हैं।
सड़क मार्ग
राष्ट्रीय राजमार्ग 1 ए कश्मीर घाटी को भारत के अन्य शहरों से जोड़ता है। श्रीनगर से पहलगाम के लिए नियमित बसें और टैक्सियों की व्यवस्था है।
खेल और मनोरंजन
हार्स राइडिंग
हार्स राइडिंग (अंग्रेजी: Horse Riding) पहलगाम में हार्स राइडिंग का अपना अलग ही मजा है। इसके लिये यहाँ के स्थानीय लोगों के पास अनेकों टट्टू उपलब्ध हैं जिन्हें आप किराये पर ले सकते हैं।

गोल्फ
गोल्फ (अंग्रेजी: Golf) पहलगाम में पर्यटकों के लिये गोल्फ की सुविधा उपलब्ध है। वहाँ के टूरिस्ट सेंटर से आसानी के साथ गोल्फ सेट किराये पर लिया जा सकता है।

मत्स्याखेट फिशिंग
मत्स्याखेट फिशिंग (अंग्रेजी: Fishing) सुरम्य एवं प्राकृतिक दृश्यों का अवलोकन करते हुये लिडर नदी में मत्स्याखेट करने का अपना अलग ही आनन्द है। टूरिस्ट सेंटर से आसानी के साथ इसके लिये परमिट मिल जाता है।

पर्वतारोहण
पर्वतारोहण (अंग्रेजी: Trekking) पहलगाम से आप चाँदवारी, शेषनाग,पंचतरणी, अमरनाथ गुफा मन्दिर, सोनमर्ग आदि स्थानों के लिये पर्वतारोहण कर सकते हैं।

पहलगाम मूल रूप से चरवाहों का गाँव है। प्राकृतिक रूप से पहलगाम को ऊन से बने कपड़ों के लिए जाना जाता है। यहाँ की स्थानीय दुकानों के गब्बा और नमदास ख़रीदा जा सकता है।

महाबलेश्वर
सैरगाह नगर महाबलेश्वर, दक्षिण-पश्चिम महाराष्ट्र राज्य, पश्चिम भारत में स्थित है। महाबलेश्वर मुम्बई (भूतपूर्व बंबई) से 64 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और सतारा नगर के पश्चिमोत्तर में पश्चिमी घाट की सह्याद्रि पहाड़ियों में 1,438 मीटर की ऊँचाई पर अवस्थित है। महाबलेश्वर नगर ऊँची कगार वाली पहाड़ियों की ढलान से तटीय कोंकण मैदान का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। समशीतोष्ण क्षेत्र के स्ट्रॉबेरी और अन्य फल यहाँ उगाए जाते हैं। निकटस्थ पंचगनी अपने पब्लिक स्कूलों, फलों के परिरक्षण और प्रसंस्करण उद्योग के लिए विख्यात है।
इतिहास
प्राचीनकाल में कृष्णा नदी और इसकी चार मुख्य सहायक धाराओं के उद्गम स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त इस स्थान को हिन्दुओं द्वारा तीर्थस्थल माना जाता है। इस नगर के पुराने हिस्से में अधिकांशतः ब्राह्मण रहते हैं, जिनकी आजीविका तीर्थयात्रियों पर निर्भर करती है।
अंग्रेज़ों ने इस क्षेत्र की संभावनाओं का पता लगाया और 1828 में पर्वतीय स्थल के रूप में आधुनिक नगर की स्थापना की थी। पहले यह ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के गवर्नर के नाम पर मैलकमपेथ कहलाता था।
पर्यटन
ऊँची चोटियाँ, भय पैदा करने वाले घाटियाँ, चटक हरियाली, ठण्डी पर्वतीय हवा, महाबलेश्वर की विशेषता हैं। यह महाराष्ट्र का सर्वाधिक लोकप्रिय पर्वतीय स्थान है और एक समय ब्रिटिश राज के दौरान यह बॉम्बे प्रेसीडेंसी की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करता था। महाबलेश्वर में अनेक दर्शनीय स्थल हैं और प्रत्येक स्थल की एक अनोखी विशेषता है। बेबिंगटन पॉइंट की ओर जाते हुए धूम नामक बांध जो रूकने के लिए एक अच्छा स्थान है। अथवा आप पुराने महाबलेश्वर और प्रसिद्ध पंच गंगा मंदिर जा सकते हैं, जहाँ पांच नदियों का झरना है: कोयना, वैना, सावित्री, गायित्री और पवित्र कृष्णा नदी। यहाँ महाबलेश्वर का प्रसिद्ध मंदिर भी है, जहाँ स्वयं भू लिंग स्थापित है।

महाबलेश्वर मंदिर
यहाँ महाबलेश्वर रूप से भगवान शिव, अतिबलेश्वर रूप से विष्णु तथा कोटीश्वर रूप से ब्रह्माजी स्थित हैं। महाबलेश्वर मंदिर में लिंग मूर्ति पर रुद्राक्ष के समान छिद्र हैं। ये जल से भरे रहते हैं। उनसे बराबर जल निकलता रहता है। उसी से पाँचों नदियाँ निकलती हैं। मूर्ति पर आवरण चढ़ाकर तब श्रृंगार करते हैं, जिससे वह भीग न जाय। मंदिर के बाहर कालभैरव मूर्ति है।

महाबलेश्वर के 3 मील की दूर एक वन में ब्रह्माजी की यज्ञस्थली है। इसे ब्रह्मारण्य कहते हैं। यह वन भयावना है। यहाँ कृष्णाबाई का प्राचीन मंदिर है। उसके समीप बलभीम मंदिर में समर्थ रामदास स्वामी द्वारा स्थापित मारुति है। पास ही रुद्रेश्वर मंदिर, रुद्रतीर्थ, हंसतीर्थ, चक्रतीर्थ, पितृमुक्ति तीर्थ, मलापकर्ष तीर्थ आदि कई तीर्थ हैं। कृष्णाबाई मंदिर में ब्रह्मकुण्ड तीर्थ में पाँचों नदियों का प्रवाह आता है। इस कुण्ड का स्नान महापुण्यप्रद है।

पौराणिक कथा
ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों ने यहाँ तप किया था। ब्रह्मा के यज्ञ में अतिबल तथा महाबल नामक असुरों ने विघ्न डाला। अतिबल को भगवान विष्णु ने मारा। महाबल पुरुष द्वारा अवध्य था, अतः उसे देवी ने मारा

2001 की जनगणना के अनुसार महाबलेश्वर शहर की जनसंख्या 12,736 है।

काठगोदाम
काठगोदाम नैनीताल ज़िला, उत्तराखण्ड राज्य का एक शहर, जो गौला नदी की तट पर बसा कुमाऊं पर्वतों का प्रवेश द्वार है। यह एक छोटा-सा नगर है और पहाड़ के पाद प्रदेश में स्थित है। काठगोदाम पूर्वोत्तर रेलवे का अंतिम स्टेशन है। यहाँ से बरेली, लखनऊ तथा आगरा के लिए छोटी लाइन की रेल चलती है। यहाँ से नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत और पिथौरागढ़ के लिए के.एम.ओ.यू. की बसें चलती हैं। गौला नदी इसके दायें से होकर हल्द्वानी की ओर प्रवाहित होती है।
स्थिति तथा स्थापना
उत्तराखंड के नैनीताल ज़िले का यह क्षेत्र समुद्र तल से 554 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हल्द्वानी-काठगोदाम उत्तराखंड का दूसरा सबसे बड़ा नगर परिषद है और इसकी स्थानपा 1942 ई. में हुई थी। काठगोदाम का शाब्दिक अर्थ होता है- लकड़ियों का गोदाम। यह अर्थ काफ़ी सही भी मालूम पड़ता है, क्योंकि यह शहर ज़िले में व्यापार और व्यवसाय का प्रमुख केंद्र है।

काठगोदाम की स्थानीय भाषा कुमाऊंनी, हिन्दी और गड़वाली है। काफ़ी पहले काठगोदाम को लोग बिल्कुल भी नहीं जानते थे। वर्ष 1909 ई. में ब्रिटिश अंग्रेज़ सरकार ने यहां रेलवे ट्रैक बिछाए। इसके बाद काठगोदाम को चर्चा मिली।
पर्यटन स्थल
वर्ष 1984 में हल्द्वानी रेलवे लाइन को काठगोदाम तक फैला दिया गया। वर्तमान में काठगोदाम उत्तर-पूर्व रेलवे का आखिरी स्टेशन है। इस क्षेत्र के दो प्रमुख आकर्षण 'शीतला देवी' और 'कालीचौड़ का मंदिर' है। त्योहारों के मौसम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन मंदिरों के दर्शन करने आते हैं।

आस पास के स्थान
गौला नदी इस क्षेत्र का ख़ास आकर्षण है। 'सात ताल झील' से निकलने वाली यह नदी हल्द्वानी और शाही जैसी कई जगहों से होकर गुजरती है। इस नदी के ऊपर एक बाँध भी बना हुआ है, जिसे गौला बांध के नाम से जाना जाता है। पिकनिक के लिए यह जगह काफ़ी पसंद किया जाता है। काठगोदाम आने वाले पर्यटक चाहें तो यहां से 21 कि.मी. दूर स्थित छोटे-सा शहर 'भीमताल' का भी भ्रमण कर सकते हैं। यह जगह साल भर पानी से भरी रहने वाली भीमताल झील के लिए प्रसिद्ध है। इस जगह का नामकरण 'महाभारत' के एक पात्र भीम के नाम पर हुआ है।
भीमताल झील के किनारे भगवान शिव का एक पुराना मंदिर है, जिसे 'भीमेश्वर महादेव मंदिर' के नाम से जाना जाता है। इसका निर्माण 17वीं शताब्दी में कुमाऊं के राजा बाज बहादुर ने करवाया था। झील के मध्य स्थित टापू पर बना एक्वेरियम यहां की खूबसूरती में और भी इजाफा कर देता है। पर्यटक 'सात ताल' का भी भ्रमण कर सकते हैं, जो काठगोदाम से 23 कि.मी. दूर है। 'सात ताल' का शाब्दिक अर्थ होता है- ‘सात झील’। यहां सात ताजे पानी के झीलें हैं, जो आपस में जुड़े हुए हैं।
कैसे पहुँचें
काठगोदाम के लिए सीधे हवाई सेवा उपलब्ध नहीं है। यहाँ से सबसे नजदीकी हवाईअड्डा पंतनगर है, जो 71 कि.मी. दूर है। यह 'इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' से काफ़ी अच्छे से जुड़ा हुआ है और यहाँ से पंतनगर के लिए नियमित उड़ानें मिलती है। इस कारण विदेशों से आने वाले पर्यटकों को कोई दिक्कत नहीं होती।
काठगोदाम रेलवे स्टेशन उत्तर-पूर्व रेलवे के अंतर्गत आता है और यह भारत के कई प्रमुख शहरों, जैसे- दिल्ली, लखनऊ और हावड़ा से सीधे जुड़ा हुआ है।
सड़क मार्ग से भी काठगोदाम पहुंचा जा सकता है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-87 का सहारा लिया जाता है। गाजियाबाद, दिल्ली, नैनीताल और हल्द्वानी से काठगोदाम के लिए सीधी बस सेवा है।

काठगोदाम का तापमान पूरे साल सामान्य बना रहता है। यहां गर्मी का मौसम अप्रैल से जून तक रहता है। इस दौरान तापमान 15 डिग्री से 30 डिग्री के बीच रहता है। काठगोदाम घूमने का सबसे अच्छा समय जुलाई से नवंबर तक का होता है। इस दौरान यहां हल्की ठंड पड़ती है और मौसम सुहाना रहता है।
डलहौजी
डलहौजी हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहाँ देवलोक की कल्पनाएं साक्षात् उभरती हुई प्रतीत होती हैं। डलहौजी आज भी अपने अंदर अपनी विरासत के साथ-साथ नैसर्गिक सौंदर्य को बचाये रखने में सफल रहा है। पांच पहाड़ों- 'कठलौंग', 'पोट्रेन', 'तेहरा', 'बकरोटा' और 'बलुन' पर स्थित यह पर्वतीय स्थल हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले का हिस्सा है। डलहौजी, खजियार और चंबा, इन तीनों जगहों की अपनी अलग-अलग विशेषताएं हैं। डलहौजी की गिनती अंग्रेज़ों के समय से ही एक शांत सैरगाह के रूप में होती है।
स्थापना
डलहौजी को सन 1854 ई. में एक ब्रिटिश गवर्नर-जनरल लॉर्ड डलहौज़ी ने स्थापित किया था, ताकि वह गर्मियों में सुकून भरे पल किसी ठंडी और शांत जगह पर बिता सके। डलहौजी, पांच पहाडियों पर बसा नगर है, जो कुल 13 वर्ग कि.मी. के क्षेत्र में फैली हुई हैं। डलहौजी समुद्र स्तर से 2700 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है।

2001 की जनगणना के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र की कुल जनसंख्या 1962 और नगर पालिका क्षेत्र, 7,419 है।
2001 की जनगणना के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र की कुल जनसंख्या 1962 और नगर पालिका क्षेत्र, 7,419 है।
शिक्षण संस्थान
यहाँ पंजाब विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों के अध्यापकों के लिए एक अवकाश केंद्र भी है।
यहाँ पंजाब विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों के अध्यापकों के लिए एक अवकाश केंद्र भी है।
पर्यटन स्थल
धौलाधर श्रेणी को ब्रिटिश और उनके संगी-साथियों ने चुना था कि यहां एक पर्यटन स्थल बनाया जा सकता है। उस समय ब्रिटिश साम्राज्य का जनरल लॉर्ड नेपियर हुआ करता था, जिसने इस पहाड़ी स्थल पर ऊंचाई पर एक अस्पताल खोलने का प्रस्ताव भी रखा था ताकि चंबा के लोगों की कई गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा सके। डलहौजी क्षेत्र में कई ऐसे स्थल हैं, जहां पर्यटक घूमने जा सकते हैं। यहां पर्यटक सबसे ज्यादा चर्च जाना पसंद करते हैं। यहां का 'सेंट एंड्रयू', 'सेंट पेटरिक', 'सेंट फ्रांसिस चर्च', 'सेंट जॉन चर्च' आदि प्रसिद्ध स्थल हैं। यहां का जानद्ररीघाट महल जो चंबा शासकों ने बनवाया था, इसकी वास्तुकला पर्यटकों को खासा प्रभावित करती है। डलहौजी के पंचपुला और सुभाष बावली में भारत की आजादी के लिए सरदार अजीत सिंह और सुभाषचंद्र बोस ने कई प्रयास किए थे। पर्यटक यहां आकर केवल धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों का आनंद ही नहीं, बल्कि साहसिक खेलों का मजा भी उठा सकते हैं। डलहौज़ी में 2,440 मीटर की ऊँचाई पर स्थित कालाटॉप वन्यजीव अभयारण्य काले हिमालयी रीछ, मुंतजाक हिरन एवं विभिन्न पक्षियों का निकास है। पंजपुल तक आने वाली सत धारा, सुभाष बावली और पेड़ों के बीच से गुज़रती हवा की आवाज़ के कारण सिंगिंग हिल कहलाने वाली पहाड़ी अन्य लोकप्रिय पर्यटक स्थल हैं। डलहौज़ी के ठीक उत्तर में बालून छावनी स्थित है। यहाँ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं-

पंचपुला
अजीत सिंह की समाधि
कालाटोप
बकरोता पहाड़ियाँ
भूरी सिंह संग्रहालय
सुभाष बावली
गाँधी चौक
रंग महल
अजीत सिंह की समाधि
कालाटोप
बकरोता पहाड़ियाँ
भूरी सिंह संग्रहालय
सुभाष बावली
गाँधी चौक
रंग महल
मौसम
डलहौजी की जलवायु साल भर सुखद रहती है। यहाँ ग्रीष्म ऋतु में तापमान 15.5 से 25.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। मार्च से जून के महीने में पर्यटक यहां घूमने आ सकते है। जून के बाद यहां वर्षा होने लगती है, जो सितम्बर तक चलती है। शीत ऋतु में यहां का तापमान 01 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। अधिकतर लोग सर्दियों में ही डलहौजी आना पसंद करते हैं। सर्दियों के दौरान यहां भयंकर बर्फबारी होती है।

हवाईमार्ग - डलहौजी भारतीय राजधानी दिल्ली से 563 कि.मी., अमृतसर से 191 कि.मी., चंबा से 56 कि.मी. और चंडीगढ़ से 300 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यहां के लिए निकटतम हवाईअड्डा पठानकोट है, जो डलहौजी से 80 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यह हवाईअड्डा दिल्ली के हवाईअड्डे से जुड़ा हुआ है। यहाँ आने के लिए जम्मू हवाईअड्डा भी दूसरा विकल्प है, जो शहर से 180 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यह हवाईअड्डा देश के कई शहरों से भली-भांति जुड़ा हुआ है।
रेलमार्ग - रल से आने वाले यात्री पठानकोट के रेलवे स्टेशन तक आ सकते है। यहां से देश के कई शहरों, जैसे- दिल्ली, मुम्बई और अमृतसर आदि के लिए रेलें चलती हैं।
सड़कमार्ग - पर्यटक अगर डलहौजी तक बस से जाना चाहते हैं तो उन्हें दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे शहरों से बस मिल जाएगी और यह सस्ती और सुविधाजनक होगी। दिल्ली से डलहौली तक की बस यात्रा में पर्यटकों को 560 कि.मी. का सफर तय करना होगा।

50 Romantic place in India for lovers in hindi
Reviewed by Ramesh
on
June 20, 2018
Rating:
Reviewed by Ramesh
on
June 20, 2018
Rating:

No comments: