- फूल भेजना प्यार जताने का यह सबसे रूमानी और सदाबहार तरीका है। बस आप उन्हें इंप्रेस के करने लिए अपनी दिल की सुनें और सही फूल चुनें।
- कई बार ऐसा होता होगा कि आप उनसे मिल नहीं पाते होंगे। ऐसे में आप उन्हें खत लिखें। इसमें आप अपने प्यार के बारे में लिखें और उनकी तारीफों के पुल बांधे। खत को और ज्यादा रूमानी बनाने के लिए आप शेरो शायरी या गजल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ब्वॉयफ्रेंड होने के नाते जरूरी है कि आप उन्हें डेटिंग पर ले जाएं। आप चाहें तो उन्हें बाहर लंच करा सकते हैं या फिर साथ में कोई मूवी देख सकते हैं। ऐसी रोमांटिक ऑटिंग से आपको प्यार जताने में मदद मिलेगी।
- प्यार जताने का यह भी एक नायाब तरीका है। आप उन्हें खाने पर बुलाइए और उनके लिए खुद खाना पकाइए। इससे उन्हें भी इस बात का एहसास होगा कि आप उनका कितना ख्याल रखते हैं।
- इसके लिए आपको किसी तरह की प्लानिंग की जरूरत नहीं है। जब भी आपको मौका मिले आप उनकी तारीफ करें। लड़कियों को तारीफें सुनना बहुत पसंद होता है, भले ही वे झूठी ही क्यों न हो। वह खुद को अच्छा दिखाने के लिए बहुत मेहनत करती हैं।
- सरप्राइज दें उन्हें सरप्राइज देकर भी आप प्यार को बखूबी जता सकते हैं। आप उनके घर पर डिनर के लिए पहुंच कर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। या फिर आप उनके लिए कोई सरप्राइज बर्थडे पार्टी भी रख सकते हैं।
- प्यार का सार्वजनिक प्रदर्शन यह तरीका कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। अगर आप लड़की को सार्वजनिक स्थान पर लिप किस करते हैं, तो इससे पता चलता है कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और वह आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण है।
- जरूरत के समय साथ रहें जब आपकी गर्लफ्रेंड को आपकी जरूरत हो या फिर आपका सपोर्ट चाहिए हो तो हमेशा इसके लिए तैयार रहें। ऐसे मौके पर जब आप उनके साथ होते हैं तो उन्हें आपमें साकारात्मक चीजें नजर आती हैं। साथ ही उन्हें यह एहसास होता है कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और कितना ख्यला रखते हैं।
Pyar jatane ka best tarika hindi me
Reviewed by Ramesh
on
June 19, 2018
Rating:
Reviewed by Ramesh
on
June 19, 2018
Rating:

No comments: