what is love!pyar kisko kahate hai

१ कुछ दिए औरो के आँगन में जलाकर देखिये !

                           एक दिन ऐसी भी दिवाली मनाकर देखिये !
हो सके तो अपनी हस्ती यूँ मिटाकर देखिये !
                          एक बादल की तरह सबकुछ लुटाकर देखिये !
कौन अच्छा है ,कौन बुरा फर्क कीजिये बाद में !
                          पहले खुद को आइना बनाकर देखिये!
गैर भी अच्छे लगेंगे आप चाहेंगे अगर !
                          गैर का अहसास दिल से हटाकर देखिये !
एक कतरा लहू में चाहत क्या नजर आएगी !
                          इश्क़ में एक बार आजमाकर देखिये !

   २ मैं दुनिया को भूल कर ,आपके दीदार के लिए चला मगर 

                     हमे तो अब भी वो गुजरा जमाना याद आता है,
                                       तुम ही क्यों कोई दीवाना याद आता है ,
हवाएं तेज थी ,बारिश भी थी ,और तूफ़ा भी था ,
                                                             उसका ऐसे में वो वादा निभाना याद आता है,


जा रहे हो तो ये दस्तूर निभाते जाना 

                                               मुझ पर कोई झूठा इलज़ाम लगाते जाना 
कही भूल से न आ जाऊ तुम्हारे पीछे पीछे 
                                            अपने कदमो के निशान मिटाते जाना !

मेरी और उसकी बस इतनी सी कहानी है 

एक टूटी हुई कश्ती और रुका हुआ पानी है ,
                          हर दर्द हर बेचैनी अब उसकी ही निशानी है !

दोस्तों मोहबत् में ख़ुशी भी मिलती है दुःख भी बहुत होता है जब कोई प्यारा सा आपका चाहने वाला आपसे दूर हो जाता है तो टूटे हुए दिल को संभाला नहीं जाता !

लोग प्यार में इस कदर पागल हो जाते है कि  जैसे लगता है उनकी पूरी दुनिया सबकुछ सिर्फ और सिर्फ प्यार है। कुछ लोग बड़े किस्मत वाले होते है जिनको उनका प्यार मिल जाता है पर कुछ लोग बदकिस्मत होते है जो अपना सब कुछ लुटाने के बाद भी उनको अपना प्यार नशीब नहीं होता। वो अपने आप को संभाल नहीं पाते और बेचैनी में पूरी जिंदगी बिता लेते है। कुछ लोग जो होते है उन्हें नफरत होल लगता है प्यार के नाम से तो कुछ लोगो को एक मकसद मिल जाता है जीवन में कुछ करने की। बहुत रंग है इस प्यार की ,हर कोई प्यार करना चाहता है ,हर कोई एक साथी बनाना चाहता है चाहे उसके लिए उसे कुछ भी करना पड़े। वो दुनिया से लड़ जाता है अपने प्यार के लिए। 
यहां प्यार बहुत कुछ सिखाती है। इसमें मीठा जहर भी है तो जीने की वजह भी कुछ लोग समझ पाते है और किसी को कुछ समझ नहीं आता बहुत दुःख होता है जब कोई आपके प्यार के साथ धोका करे ऐसे में ये आँखे सो नहीं पाती रात भर हर वक़्त उनका प्यारा सा चेहरा   इन आँखों के सामने दीखता है। 
इंसान को जीवन में एक बार प्यार जरूर होता है कभी न कभी किसी न किसी से। बड़े किस्मत वाले होते है वो लोग जिन्हे प्यार मिल जाता है। 
आपने भी प्यार किया होगा किसी न किसी से। कभी न कभी आपको भी प्यार हुआ होगा। हम आपकी प्यार की कहानी को जानना चाहेंगे और आपके इस प्यार को अपने इस वेबसाइट पर लिखना चाहेंगे अपनी प्यार की कहानी हमे लिखे वो आपकी बचपन की प्यार की कहानी हो या आपके कॉलेज की प्यार की कहानी हो चाहे फिर आपकी पहली प्यार की कहानी हो ऐसा तो है नहीं की आपने कभी किसी से प्यार किया ही न हो। आपका भी दिल धड़कता होगा किसी के लिए या ऐसा भी हो सकता है की किसी का दिल आपके लिए धड़कता हो ,कोई आपको आपसे ज्यादा आपको चाहता हो। 
आप अपने प्या का इजहार कैसे करते है आप अपने प्रेमी से कैसे बात करते है। जैसे भी करते है आपको चाहने वाला आपको जरूर समझता होगा आपको भी उतना ही प्यार करता होगा जितना आप उसको करते है। 
याद रखिये दोस्तों अपने प्यार को हमेशा खुस रखने की कोशिश करिये उसको समझने की कोशिस कीजिये आपके दिल को अच्छा महसूस होगा जहा तक हो सके एक दूसरे से हमेशा बात करने की कोशिस करनी चाहिए चाहे वो छोटी सी बात हो या कोई बड़ी बात क्यों न हो। मैंने अक्सर देखा है कुछ लोगो का प्यार बहुत जल्दी ही टूटने के कगार में पहुंच जाता है ऐसा इसलिए होता है की एक दूसरे के प्रति आपसी समझदारी की कमी। एक दूसरे को नासमझना। आपको ध्यान रखना चाहिए आपका साथी आपसे क्या कहना चाहता है उसकी समस्या उसकी परेशानी उसको  कोशिश आपको हमेशा करनी चाहिए और आपकी feelings की क़द्र आपके साथी को भी होनी चाहिए क्यों की ताली एक हाथ से नहीं बजती है मेरे दोस्तों। 
एक दूसरे के प्रति बिस्वाश हमेसा रहनी चाहिए क्यों की प्यार एक ऐसा नाजुक डोर है जो एक बार टूट जाए तो बांधना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। 
feelings of love
प्यार बहुत मुश्किल से मिलता है इसे हमेशा दिल के कोने में सजा कर रखिये 











what is love!pyar kisko kahate hai what is love!pyar kisko kahate hai Reviewed by Ramesh on December 04, 2017 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.